Sarkari Naukri-Result Live: विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों में निकलीं भर्तियां, 10वीं-12वीं पास को भी मिलेंगी नौकरियां
{"_id":"624fd06d8d334734246c107c","slug":"sarkari-naukari-result-live-latest-govt-jobs-news-tet-results-update-answer-key-hindi-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live: विभिन्न सरकारी विभागों और कंपनियों में निकलीं भर्तियां, 10वीं-12वीं पास को भी मिलेंगी नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 08 Apr 2022 08:45 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 08:45 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट) Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:21 PM, 08-Apr-2022
Sarkari Naukari: ओडिशा में लेक्चरर के पदों पर भर्ती
राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) ने ओडिशा के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में विभिन्न विषयों में लेक्चरर के कुल 476 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा लेक्चरर भर्ती 2022 के लिए 13 अप्रैल से एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
07:57 PM, 08-Apr-2022
यूपीएससी ने जारी किया संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वह नोटिफिकेशन को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहीं, अपना आवेदन भी कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
07:45 PM, 08-Apr-2022
Sarkari Naukri Result: पात्रता अनुसार करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए 540 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।
07:25 PM, 08-Apr-2022
Sarakri Naukari 2022: इतने पदों पर होंगी भर्तियां
बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 2187 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया इंस्पेक्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी और ऑडिटर आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
06:43 PM, 08-Apr-2022
Govt Exam 2022: स्नातक पास कर सकते हैं आवेदन
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत सचिवालय सहायक समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। जो भी इस भर्ती मे शामिल होना चाहते हैं, वह बिहार कर्मचारी चयन आयोग आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
06:19 PM, 08-Apr-2022
UP Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के कई पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इसभर्ती के आयोजन के लिए अभी परीक्षा एजेंसी का चयन होना बाकी है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB जल्द ही परीक्षा एजेंसी का चयन करके इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:57 PM, 08-Apr-2022
KSP Recruitment 2022: 12वीं पास करें आवेदन
कर्नाटक राज्य पुलिस (केएसपी) ने भर्ती से जुड़ी एक अधिसूचना जारी की हैं जिसके अनुसार केएसपी ने सिविल पुलिस कांस्टेबल और सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5050 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार केएसपी की आधिकारिक वेबसाइट ksp-online.in पर 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
05:32 PM, 08-Apr-2022
Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
ऑफिस असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक पास की योग्यता होना चाहिए। वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण या किसी भी विषय में स्नातक पास की योग्यता होना चाहिए।
04:48 PM, 08-Apr-2022
Sarkari naukari 2022: इस पात्रता अनुसार करें आवेदन
ऑफिस असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक पास की योग्यता होना चाहिए। वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण या किसी भी विषय में स्नातक पास की योग्यता होना चाहिए।
04:28 PM, 08-Apr-2022
BECIL Recruitment 2022: ऑफिस असिस्टेंट और डीईओ के 378 पदों पर भर्ती
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण के कार्यालय में तैनाती के लिए ऑफिस असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 378 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बेसिल इस भर्ती अभियान के तहत ऑफिस असिस्टेंट के 200 पदों और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 178 पदों पर को भरने जा रहा है।