फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari 2023 Live: ड्रीम जॉब पाने का सुनहरा अवसर, सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां; पढ़ें अपडेट

Fri, 29 Sep 2023 07:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 07:05 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में 10वीं-12वीं पास, डिप्लोमा, ग्रेजुएट्स और पोस्टग्रेजुएट्स के लिए के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे पढ़कर इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
Govt Jobs Sarkari Naukri 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:02 PM, 29-Sep-2023

SSC Delhi Police Constable Recruitment

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से दिल्ली पुलिस में महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल के 7547 पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने की आखिरी समय सीमा कल, यानी 30 सितंबर 2023 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी न की हो, वे बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर फटाफट फॉर्म भरकर जमा कर दें।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
06:13 PM, 29-Sep-2023

BSTC Rajasthan Pre-DElEd Result 2023

समन्वयक कार्यालय, राजस्थान ने राज्य में डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा (बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलएड परिणाम 2023) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अब वेबसाइट panjiakpredeled.in पर जा सकते हैं और अपने स्कोर देख सकते हैं।
विज्ञापन
03:05 PM, 29-Sep-2023

RRC ER Kolkata Apprentices Recruitment

रेलवे भर्ती सेल कोलकाता पूर्वी रेलवे में 3115 विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।
 
01:07 PM, 29-Sep-2023

CPCB Recruitment 2023

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत अनुबंध के आधार पर सलाहकारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर (रात 11.59 बजे तक) तक है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
08:23 AM, 29-Sep-2023

Inter Level Recruitment 2023

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं से आवेदन मांगे हैं। बस आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
07:49 AM, 29-Sep-2023

UPPSC Homeopathic MO Recruitment

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, प्रोफेसर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:34 AM, 29-Sep-2023

Sarkari Naukari 2023 Live: ड्रीम जॉब पाने का सुनहरा अवसर, सरकारी विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां; पढ़ें अपडेट

Staff Nurse Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से 2240 पदों पर चल रही स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। इच्छुक उम्मीदवार फटाफट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर फॉर्म भरकर जमा कर दें।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed