फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari 2023 Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना होगा साकार, इन पदों पर चल रही है भर्ती; जल्दी करें आवेदन

Sat, 16 Sep 2023 05:16 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 16 Sep 2023 05:16 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: गवर्मेंट सेक्टर के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताई इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:16 PM, 16-Sep-2023

WCL Recruitment 2023

वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस पदों की रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है। डबल्यूसीएल ने इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - westerncoal.in पर जाकर डब्ल्यूसीएल अपरेंटिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। WCL भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 815 ट्रेड अपरेंटिस पदों को भरना है।
05:03 PM, 16-Sep-2023

UPSSSC Jr Assistant Recruitment

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (यूपीएसएसएससी)  ने जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क, असिस्टेंट लेवल 3 सहित 3,831 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी  12 सितंबर 2023 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 03 अक्तूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:03 PM, 16-Sep-2023

North Western Railway Sports Quota Recruitment

उत्तर पश्चिम रेलवे भर्ती सेल, जयपुर ने खेल कोटा के तहत विभिन्न पदों पर योग्य खेल कर्मियों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार 15 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट rrcjapur.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, रात 11.59 बजे तक है।

 
03:28 PM, 16-Sep-2023

SBI SCO Recruitment 2023

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए भी योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट - sbi.co.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान 442 प्रबंधकीय और विशेषज्ञ पदों को भरेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर है।

01:46 PM, 16-Sep-2023

UPSSSC Jr Assistant Recruitment

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (यूपीएसएसएससी)  ने जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क, असिस्टेंट लेवल 3 सहित 3,831 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 03 अक्तूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3831 रिक्तियों को भरना है।

01:35 PM, 16-Sep-2023

IDBI Junior Assistant Manager Recruitment

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 तक है। आवेदकों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 16-Sep-2023

RBI Assistant 2023

भारतीय रिजर्व बैंक ने सहायक भर्ती, 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 4 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट - Opportunities.rbi.org.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। RBI के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट के कुल 450 रिक्त पदों को भरना है।

07:43 AM, 16-Sep-2023

Sarkari Naukari 2023 Live: सरकारी नौकरी पाने का सपना होगा साकार, इन पदों पर चल रही है भर्ती; जल्दी करें आवेदन

Teacher Recruitment 2023: ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों के 20,000 पदों पर बंपर भर्ती की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। आयु सीमा 18 से 38 वर्ष के बीच है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - osepa.odisha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed