फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari 2023 Live: शिक्षा-रेलवे और बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका, निकलीं बंपर भर्तियां

Fri, 15 Sep 2023 06:21 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 15 Sep 2023 06:21 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: जूनियर टीचर, असिस्टेंट प्रोफेसर, आरबीआई असिस्टेंट और वन दरोगा सहित कई सरकारी विभागों में विभिन्न पदों के लिए भर्ती चल रही है। सरकारी नौकरी का सपना पूरा करने का यह सुनहरा मौका है। खबर में डिटेल पढ़ें...
 

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
Sarkari Naukri 2023 Live Updates - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

06:20 PM, 15-Sep-2023

NSIC Assistant Manager Recruitment 2023

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट  www.nsic.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
06:20 PM, 15-Sep-2023

MPSC Assistant Professor Recruitment 2023

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने कला निदेशालय के तहत सरकारी कला महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर 03 अक्तूबर रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
04:33 PM, 15-Sep-2023

MP Police Constable Answer Key

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रश्न पत्र, और उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते हैं और उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

 
03:56 PM, 15-Sep-2023

UPSSSC Jr Assistant Recruitment

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (यूपीएसएसएससी)  ने जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क, असिस्टेंट लेवल 3 सहित 3,831 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 03 अक्तूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3831 रिक्तियों को भरना है।
02:04 PM, 15-Sep-2023

RBI Assistant 2023

भारतीय रिजर्व बैंक ने सहायक भर्ती, 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 4 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट - Opportunities.rbi.org.in पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। RBI के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य असिस्टेंट के कुल 450 रिक्त पदों को भरना है।
12:57 PM, 15-Sep-2023

IDBI Junior Assistant Manager Recruitment

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 तक है। आवेदकों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
10:34 AM, 15-Sep-2023

Lecturer Recruitment 2023

राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा की तरफ से लेक्चरर के 1065 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की  अंतिम तिथि 13 अक्तूबर 2023 तक है।

09:44 AM, 15-Sep-2023

Teacher Recruitment 2023: 

ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जूनियर शिक्षकों के 20,000 पदों पर बंपर भर्ती की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। आयु सीमा 18 से 38 वर्ष के बीच है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट - osepa.odisha.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

09:00 AM, 15-Sep-2023

CIL MT Recruitment 2023

कोल इंडिया लिमिटेड में खनन, सिविल और भूविज्ञान विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी के 560 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GATE-2023 स्कोर के आधार पर कोल इंडिया (CIL) मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2023 शाम छह बजे तक है।  

08:44 AM, 15-Sep-2023

NSIC Assistant Manager Recruitment 2023

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (NSIC) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 51 सहायक प्रबंधक रिक्तियों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट  www.nsic.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed