फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari Result Live: कोस्टगार्ड, रेलवे और बैंकिंग सहित कई क्षेत्रों में मौका; जानिए आवेदन प्रक्रिया

Sat, 09 Sep 2023 05:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 05:19 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: नौकरी की तलाश कर रहे लोगो के लिए कोस्टगार्ड, रेलवे और बैंकिंग सहित कई विभागों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
jobs - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:19 PM, 09-Sep-2023

Patna High Court Recruitment 2023

पटना उच्च न्यायालय ने पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार पटना उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2023 तक है।

01:23 PM, 09-Sep-2023

SBI Recruitment 2023

भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से लिपिक संवर्ग (केवल भूतपूर्व सैनिकों/पूर्व सीएपीएफ/एआर के लिए आरक्षित) और नियंत्रण कक्ष संचालकों (पूर्व सैनिकों/राज्य अग्निशमन सेवा के लिए आरक्षित) के 107 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन
12:14 PM, 09-Sep-2023

UPSC ESE 2024 Registration

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से 26 सितंबर शाम 6.00 बजे तक यूपीएससी ईएसई के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
11:33 AM, 09-Sep-2023

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 277 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्तूबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:21 AM, 09-Sep-2023

UPPSC Staff Nurse Ayurved Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया चल रही है। मेडिकल के क्षेत्र काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। 04 अक्तूबर 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10:04 AM, 09-Sep-2023

PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2023

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 425 डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल/सिविल/इलेक्ट्रॉनिक्स) रिक्तियों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जिन उम्मीदवारों ने डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) पूरा कर लिया है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए बेहतर अवसर है। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2023 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 AM, 09-Sep-2023

Sarkari Naukari Result Live: कोस्टगार्ड, रेलवे और बैंकिंग सहित कई क्षेत्रों में मौका; जानिए आवेदन प्रक्रिया

ICG Navik and Yantrik Recruitment 2023: भारतीय तट रक्षक (ICG) ने नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक के 350 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर शाम साढ़े पांच बजे तक है।

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed