फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari Result Live: दिल्ली पुलिस और एसबीआई सहित कई सरकारी विभागों में नौकरी का मौका, जानिए प्रोसेस

Sun, 03 Sep 2023 12:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 12:52 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल और एसबीआई में अप्रेंटिस के लिए बंपर भर्ती चल रही है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कई सरकारी विभागों में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। भर्ती की पूरी प्रोसेस नीचे पढ़िए।

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

12:48 PM, 03-Sep-2023

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7000 से भी अधिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के कुल 7,547 पद भरे जाएंगे।

12:15 PM, 03-Sep-2023

SBI Apprentice Recruitment 2023

भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण विंडो खोल दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर कर दें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6,160 पदों को भरना है।

 

विज्ञापन
11:33 AM, 03-Sep-2023

National Seeds Corporation Limited Recruitment

नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 89 जूनियर ऑफिसर, मैनेजमेंट ट्रेनी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiaseeds.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2023 तक है। 

11:04 AM, 03-Sep-2023

JKPSC Civil Judge Recruitment 2023

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदक 18 से 20 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।

10:57 AM, 03-Sep-2023

RRC CR Apprentice Recruitment 2023

रेलवे भर्ती सेल,मध्य रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी सीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती पंजीकरण की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2023 तक है।

10:46 AM, 03-Sep-2023

Sarkari Naukari Result Live: दिल्ली पुलिस और एसबीआई सहित कई सरकारी विभागों में नौकरी का मौका, जानिए प्रोसेस

Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment: भारतीय तटरक्षक बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट join Indiancoastguard.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है। एससी/एसटी को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये है। 

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed