05:47 PM, 02-Sep-2023
Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment
भारतीय तटरक्षक बल ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जॉइन इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट join Indiancoastguard.cdac.in पर जाकर एक सितंबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।
01:22 PM, 02-Sep-2023
SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल 7547 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के कुल 7,547 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
11:12 AM, 02-Sep-2023
IOCL Apprentice Recruitment 2023
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 490 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 तक है।
10:54 AM, 02-Sep-2023
JKPSC Civil Judge Recruitment 2023
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदक 18 से 20 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। जम्मू और कश्मीर अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) में कुल 69 रिक्तियों को भरना है। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।
10:14 AM, 02-Sep-2023
Sarkari Naukari Result Live: रेलवे और बैंकिंग में अपरेंटिस सहित कई क्षेत्रों में भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया
SBI Apprentice Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई अपरेंटिस पंजीकरण विंडो 1 सितंबर, 2023 से खुल गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर कर दें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6,160 पदों को भरना है।