फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari Result Live: रेलवे और बैंकिंग सहित कई क्षेत्रों में नौकरी का मौका, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

Fri, 01 Sep 2023 12:36 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 01 Sep 2023 12:36 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन कोस्ट गार्ड और रेलवे सहित कई सरकारी विभागों में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

12:35 PM, 01-Sep-2023

RRC CR Apprentice Recruitment 2023

रेलवे भर्ती सेल,मध्य रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। रेलवे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी सीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती पंजीकरण की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2023 तक है।

10:57 AM, 01-Sep-2023

Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment

भारतीय तटरक्षक बल ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जॉइन इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट join Indiancoastguard.cdac.in पर जाकर एक सितंबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन
10:19 AM, 01-Sep-2023

SBI Apprentice Recruitment 2023

भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई अपरेंटिस पंजीकरण विंडो आज, यानी 1 सितंबर, 2023 से खुलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 आज से शुरू हो रही है, इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर कर दें। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6,160 पदों को भरना है।

 

10:01 AM, 01-Sep-2023

IOCL Apprentice Recruitment 2023

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 490 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2023 तक है।

09:28 AM, 01-Sep-2023

JKPSC Civil Judge Recruitment 2023

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदक 18 से 20 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। जम्मू और कश्मीर अधीनस्थ न्यायपालिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) में कुल 69 रिक्तियों को भरना है। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।

09:10 AM, 01-Sep-2023

Sarkari Naukari Result Live: रेलवे और बैंकिंग सहित कई क्षेत्रों में नौकरी का मौका, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

National Seeds Corporation Limited Recruitment: नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 89 जूनियर ऑफिसर, मैनेजमेंट ट्रेनी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiaseeds.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2023 तक है। 

विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed