फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Live Updates: एम्स-इंडियन कोस्ट गार्ड में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Tue, 15 Aug 2023 06:29 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 15 Aug 2023 06:29 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही कई अन्य पदों पर भी नौकरियां हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Check SSC IBPS Upsc Upcoming State And Central Government Jobs Notification Date
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:29 PM, 15-Aug-2023

SSC Stenographer Recruitment 2023

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आवेदन भी शुरू हो चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त रात 11.00 बजे तक है।
05:02 PM, 15-Aug-2023

HAL Apprentice Recruitment 2023

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस, डिप्लोमा अपरेंटिस और आईटीआई अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.mhrdnats.gov.in और www.apprenticeshipindia.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2023 तक है।
विज्ञापन
05:02 PM, 15-Aug-2023

AAI Recruitment 2023

भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) ने  जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस), सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स), जूनियर एग्जीक्यूटिव (कॉमन कैडर) और अन्य पदों पर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर 04 सितंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
02:52 PM, 15-Aug-2023

JPSC Civil Judge Recruitment Notification OUT

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन), विज्ञापन संख्या-22/2023 के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर शाम 5.00 बजे तक है। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2023 तक है।
02:33 PM, 15-Aug-2023

GSRTC Conductor Driver Recruitment 2023

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए काम की खबर है। गुजरात राज्य गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की तरफ से कंडक्टर और ड्राइवरों के सात हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया 07 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 सितंबर तक है। इच्छुक उम्मीदवार gsrtc.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
12:03 PM, 15-Aug-2023

 JSSC JGGLCCE 2023

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) आज यानी 15 अगस्त को झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JGGLCCE 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज रात 11.59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए फीस भुगतान की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2023 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:44 AM, 15-Aug-2023

Nainital Bank Clerks Recruitment 2023

नैनीताल बैंक लिमिटेड ने प्रबंधन प्रशिक्षु (MT) और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त, 2023 तक हैं।
11:04 AM, 15-Aug-2023

SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment 2023

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के तहत सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसएससी दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई) भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की आज यानी 15 अगस्त आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो उनके पास आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रात 11.00 बजे तक आवेदन जमा करने का समय होगा।

 
10:23 AM, 15-Aug-2023

DRDO Recruitment रिक्तियों का विवरण

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य डीआरडीओ, डीएसटी, एडीए और सीएमई विभागों में वैज्ञानिक 'बी' की कुल 204 रिक्तियों को भरना है।

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) - 181 रिक्तियां

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) - 11 रिक्तियां

  • वैमानिकी विकास एजेंसी (एडीए) - 06 रिक्तियां

  • कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) -06 रिक्तियां

10:02 AM, 15-Aug-2023

Sarkari Result Live Updates: एम्स-इंडियन कोस्ट गार्ड में निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

DRDO Scientist B Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने विभिन्न विभागों में वैज्ञानिक 'बी' के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त (शाम 5.00 बजे तक) तक है।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed