Sarkari Naukari Result Live Updates: प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवोदन
{"_id":"64d9b1fc87b08c2f5d04e6f6","slug":"sarkari-naukari-result-2023-live-updates-check-latest-government-job-notification-date-application-eligibility-2023-08-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukari Result Live Updates: प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवोदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 14 Aug 2023 06:40 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 14 Aug 2023 06:40 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari Result 2023 Live: कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जूनियर इंजीनियर, बिहार विधान परिषद सचिवालय,नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिलचर में कई पदों पर नौकरियां हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
06:40 PM, 14-Aug-2023
NLC India Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अपरेंटिस 84 पदतकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस 68 पद
गैर इंजीनियरिंग अपरेंटिस 42 पद
06:39 PM, 14-Aug-2023
NLC India Recruitment 2023:
एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अपरेंटिस के 194 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2023 तक है।
विज्ञापन
05:04 PM, 14-Aug-2023
JKPSC Medical Officer Recruitment 2023
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी एलोपैथिक के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
02:03 PM, 14-Aug-2023
JSSC Jharkhand Teachers Recruitment 2023
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से राज्य में जेएसएससी पीआरटी, टीजीटी शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का युवाओं के पास बेहतरीन अवसर है। अगर आप शिक्षक भर्ती की सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:17 PM, 14-Aug-2023
OPSC Recruitment 2023 Notification
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की तरफ से राज्य में ग्रुप-ए (जूनियर ब्रांच) में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए । चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर शुरू होगी। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2023 तक है।
11:47 AM, 14-Aug-2023
UKPSC Lab Assistant आयु सीमा
यूकेपीएससी लैब असिस्टेंट, उच्च शिक्षा के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आयुसीमा 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:47 AM, 14-Aug-2023
UKPSC Lab Assistant Recruitment 2023
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लैब असिस्टेंट, उच्च शिक्षा के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2023 रात 11:59 बजे तक है।10:17 AM, 14-Aug-2023
रिक्तियों का विवरण
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कंपनी में अपरेंटिस की कुल 1191 रिक्तियों को भरना है। जिसके लिए पदों का विवरण इस प्रकार है-
-
ग्रेजुएट अपरेंटिस: 101 रिक्तियां
-
तकनीशियन अपरेंटिस: 215 रिक्तियां
-
ट्रेड अपरेंटिस: 815 रिक्तियां
-
सुरक्षा गार्ड: 60 रिक्तियां
10:07 AM, 14-Aug-2023
Sarkari Naukari Result Live Updates: प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकलीं नौकरियां, ऐसे करें आवोदन
Western Coalfields Ltd Notification Out: वेस्टर्न कोल्डफील्ड लिमिटेड की तरफ से विभिन्न ट्रेडों और विभागों के लिए अपरेंटिस पदों बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। 10वीं पास इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 01 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2023 तक है।