Sarkari Naukari Result Live Updates: एसएससी-एनआईटी में नौकरी का मौका, जानें कब-कहां और कैसे करें आवेदन
{"_id":"64e6e6d29781951b540fb166","slug":"sarkari-naukari-result-2023-check-ssc-ibps-upsc-upcoming-state-and-central-government-jobs-notification-date-2023-08-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukari Result Live Updates: एसएससी-एनआईटी में नौकरी का मौका, जानें कब-कहां और कैसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 24 Aug 2023 05:01 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 24 Aug 2023 05:01 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari Result Live Updates: एसएससी में अनुवादक, एनआईटी में सीनियर टेक्नीशियन, सुपरिंटेंडेंट, सीनियर और जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर नौकरी का मौका है। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को संबंधित वेबसाइट पर जाकर चेक करना होगा।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:01 PM, 24-Aug-2023
WBPSC ADA Recruitment 2023 Last Date
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) कृषि विभाग, सरकार के तहत पश्चिम बंगाल कृषि सेवा (प्रशासन) में सहायक कृषि निदेशक के पद पर चल रही भर्ती प्रक्रिया आज यानी 17 अगस्त 2023 को समाप्त हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आज (दोपहर 3.00 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं।
04:33 PM, 24-Aug-2023
IIT Roorkee Non-Teaching Recruitment 2023
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट iitr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2023 तक है।
विज्ञापन
04:33 PM, 24-Aug-2023
AIIMS Recruitment 2023
ऑल इडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) मंगलागिरि ने 70 गैर-संकाय पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 अगस्त से जारी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर या रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 30 दिन तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsmangalagiri.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
04:11 PM, 24-Aug-2023
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 तक है।
11:21 AM, 24-Aug-2023
Indian Navy Tradesman Recruitment 2023
भारतीय नौसेना ने 362 ट्रेड्समैन मेट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी, जो 25 सितंबर 2023 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiannavy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
10:42 AM, 24-Aug-2023
SSC JHT Recruitment रिक्तियों का विवरण
एसएससी जेएचटी आवेदन पत्र सुधार विंडो 13 और 14 सितंबर, 2023 को खुलेगी। एसएससी का यह भर्ती अभियान संगठन में जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक के 307 पदों को भरेगा।
जूनियर हिंदी अनुवादक: 21 पद
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी: 13 पद
जूनियर ट्रांसलेटर: 263 पद
वरिष्ठ अनुवादक: 01 पद
वरिष्ठ हिंदी अनुवादक: 09 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
10:37 AM, 24-Aug-2023
Sarkari Naukari Result Live Updates: एसएससी-एनआईटी में नौकरी का मौका, जानें कब-कहां और कैसे करें आवेदन
SSC JHT Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2023 तक है।