Sarkari Naukri Result Live: सीएजी-स्टाफ नर्स पदों पर निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट
{"_id":"64e4423f52a4a3e271053c54","slug":"sarkari-naukari-result-2023-check-ssc-ibps-upsc-upcoming-state-and-central-government-jobs-notification-date-2023-08-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: सीएजी-स्टाफ नर्स पदों पर निकलीं भर्तियां, पढ़ें नौकरी से जुड़ी पल-पल की अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 22 Aug 2023 07:00 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 22 Aug 2023 07:00 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result Live Updates: सीएजी,स्टाफ नर्स,डाक विभाग सहित कई क्षेत्रों में ढेरों नौकरियां निकलीं हैं। जहां इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
06:59 PM, 22-Aug-2023
GSRTC Conductor Driver Recruitment 2023
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए काम की खबर है। गुजरात राज्य गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की तरफ से कंडक्टर और ड्राइवरों के सात हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया 07 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 सितंबर तक है। इच्छुक उम्मीदवार gsrtc.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
05:04 PM, 22-Aug-2023
CAG Recruitment 2023
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की तरफ से 1773 प्रशासनिक सहायक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती की प्रक्रिया 17 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट cag.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2023 तक है।
विज्ञापन
03:27 PM, 22-Aug-2023
UPPSC Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण
यूपीपीएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2240 स्टाफ नर्स पदों को भरना है, जिनमें से 171 रिक्तियां स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद के लिए हैं, और 2069 मेडिकल शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग में स्टाफ नर्स (महिला) पदों के लिए हैं।
03:27 PM, 22-Aug-2023
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 तक है।
02:46 PM, 22-Aug-2023
AIIMS Recruitment 2023
ऑल इडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) मंगलागिरि ने 70 गैर-संकाय पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 अगस्त से जारी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर या रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 30 दिन तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsmangalagiri.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:49 PM, 22-Aug-2023
IIT Roorkee रिक्तियों का विवरण
आईआईटी रूड़की की तरफ से यह भर्ती अभियान 78 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 31 रिक्तियां ग्रुप बी पद के लिए और 47 रिक्तियां ग्रुप सी पदों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:49 PM, 22-Aug-2023
IIT Roorkee Non-Teaching Recruitment 2023
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट iitr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2023 तक है।
12:42 PM, 22-Aug-2023
OPSC Medical Officer Recruitment 2023
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी सौगात दी है। आयोग ने चिकित्सा अधिकारी के 7276 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 18 अगस्त से शुरू कर दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत ओडिशा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के लिए ग्रुप ए (जूनियर शाखा) की भर्ती अभियान के तहत इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर 18 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12:24 PM, 22-Aug-2023
UPPSC PCS Mains Exam Schedule Out
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 26 से 29 सितंबर, 2023 तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
11:35 AM, 22-Aug-2023
HPCL Recruitment 2023
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मैकेनिकल इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।