Sarkari Result Live Updates: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए निकलीं नौकरियां, पढ़ें पल-पल की अपडेट
{"_id":"64cb3c3a0b34b76ed405b246","slug":"sarkari-naukari-result-2023-check-ssc-ibps-upsc-upcoming-state-and-central-government-jobs-notification-date-2023-08-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Live Updates: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए निकलीं नौकरियां, पढ़ें पल-पल की अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 03 Aug 2023 05:47 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 03 Aug 2023 05:47 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एसएससी बैंकिंग क्षेत्र में बंपर नौकरियां निकलीं हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
05:46 PM, 03-Aug-2023
IBPS PO Recruitment
आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
05:46 PM, 03-Aug-2023
IBPS PO 2023 Recruitment
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XIII)) के 3049 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त 2023 तक चलेगी।
विज्ञापन
04:47 PM, 03-Aug-2023
India Post GDS Recruitment 2023
देशभर में डाक विभाग ने बंपर भर्तियां जारी की हैं। डाक विभाग में नौकरी के इच्छुक 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की 03 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक है। इसके बाद आवेदन पत्र में संपादन या सुधार विंडो 24 अगस्त से 26 अगस्त तक सक्रिय रहेगी।
03:52 PM, 03-Aug-2023
NIT Silchar Recruitment 2023
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सिलचर (NIT Silchar) ने 109 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 08 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nits.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:20 PM, 03-Aug-2023
Rajasthan HC Stenographerरिक्तियों का विवरण
स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 हिंदी- 247 पदस्टेनोग्राफर ग्रेड 3 अंग्रेजी- 19 पद
स्टेनो ग्रेड 2 हिंदी- 11 पद
कुल 277 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
02:06 PM, 03-Aug-2023
India Post GDS Recruitment 2023
इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज, 03 अगस्त से शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है। उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन indiapostgdsonline.gov.in पर जमा कर सकते हैं। संपादन या सुधार विंडो 24 अगस्त से 26 अगस्त तक सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 03-Aug-2023
Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2023
राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के करीब 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 01 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2023 शाम पांच बजे तक है। इसके साथ ही ऑनलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी समय सीमा 30 अगस्त 2023 रात 11:59 बजे तक है।
11:47 AM, 03-Aug-2023
SSC Stenographer Recruitment 2023
सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा, 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आवेदन भी शुरू हो चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त रात 11.00 बजे तक है।
11:03 AM, 03-Aug-2023
IBPS SO Recruitment पदों का विवरण
कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल-I): 500 पदमानव संसाधन/कार्मिक अधिकारी (स्केल-I): 31 पद
आईटी अधिकारी (स्केल-I): 120 पद
लॉ ऑफिसर (स्केल-I): 10 पद
मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I): 700 पद
राजभाषा अधिकारी (स्केल-I): 41 पद
10:57 AM, 03-Aug-2023
Sarkari Naukari Result 2023 Live: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए निकलीं नौकरियां, पढ़ें पल-पल की अपडेट
IBPS SO Recruitment 2023: बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने विशेषज्ञ अधिकारियों (SO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेगदन की प्रक्रिया 01 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है।