फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: इंडियन नेवी-एचपीएससी में इंजीनियर बनने का मौका, पढ़िए नौकरी से जुड़ा हर अपडेट

Tue, 06 Jun 2023 07:46 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 06 Jun 2023 07:46 PM IST
खास बातें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: नौकरी की तलाश में लाखों युवा दिन रात मेहनत करते हैं। सेना में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए इंडियन नेवी ने अग्निवीर पदों के लिए भर्ती निकाली है।

विज्ञापन
Sarkari Jobs Results 2023 Latest Government Vacancy Ssc Upsc navy Admit Card Board Result
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

07:45 PM, 06-Jun-2023

Govt Jobs  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सिविल जज भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सिविल जज भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पांच जून, 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जून, 2023 रात 11:55 बजे तक है।
07:14 PM, 06-Jun-2023

Sarkari Naukri CGPSC Civil Judge Recruitment 2023

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक युवा इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। न्यायिक सेवा में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है।
विज्ञापन
06:05 PM, 06-Jun-2023

CGPSC Civil Judge Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

छत्तीसगढ़ सिविल जज के पद पर आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में विधि स्नतक की उपाधि प्राप्त होनी चाहिए। 
06:05 PM, 06-Jun-2023

CGPSC Civil Judge Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

छत्तीसगढ़ सिविल जज के पद पर आवेदन करने वाले राज्य के बाहर के आवेदकों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
04:19 PM, 06-Jun-2023

CGPSC Civil Judge Recruitment 2023

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आखिरी तारीख से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 25 और 26 जून को अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार 500 रुपये का शुल्क देकर 27 और 28 जून तक आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।
04:19 PM, 06-Jun-2023

CGPSC Civil Judge Recruitment 2023

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक युवा इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। न्यायिक सेवा में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 जून से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जून, 2023 रात 11:55 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:12 PM, 06-Jun-2023

PNB SO Recruitment 2023

पंजाब नेशनल बैंक में विशेषज्ञ अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 24 मई 2023 को शुरू हुई। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जून 2023 तक है। पीएनबी का यह भर्ती अभियान संगठन में कुल 240 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
03:12 PM, 06-Jun-2023

PNB SO Recruitment 2023

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
01:43 PM, 06-Jun-2023

TN TRB BEO Recruitment 2023

तमिलनाडु टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN TRB) ने ब्लॉक एजुकेशनल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 06 जून 2023 से आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 जुलाई, 2023 तक है।

10:14 AM, 06-Jun-2023

Navy Agniveer Recruitment 2023

इस वैकेंसी के तहत 1365 अग्निवीरों की भर्ती होगी। इसमें से 273 पद महिलाओं के लिए हैं। इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का जन्म एक नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed