Sarkari Jobs Results 2023 Live: मेट्रो- CGPSC और इंडियन ऑयल में निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया
{"_id":"6463006e3861e2601f0287d5","slug":"sarkari-jobs-results-2023-latest-government-vacancy-ssc-upsc-ibps-notification-admit-card-board-result-date-2023-05-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Jobs Results 2023 Live: मेट्रो- CGPSC और इंडियन ऑयल में निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 16 May 2023 08:02 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 16 May 2023 08:02 PM IST
खास बातें
Sarkari Jobs Results 2023 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मेट्रो, सीजीपीएससी और इंडियन ऑयल में भर्तियां हैं। इसके साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में भी नौकरी के अवसर हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
07:59 PM, 16-May-2023
Latest Government Vacancy CGPSC Hostel Superintendent Recruitment
CGPSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार हॉस्टल वॉर्डन के पांच सौ पद पर भर्ती होनी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमिशन (CGPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बताते चलें कि, हॉस्टल वॉर्डन पद पर विभिन्न योग्यताओं अनुसार 28 हजार से लेकर 40 हजार तक का वेतन दिया जाता है। इस पद पर चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी।06:39 PM, 16-May-2023
Sarkari Naukri CGPSC की हॉस्टल वॉर्डन भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से हॉस्टल वॉर्डन की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 20 मई, 2023 से शुरू की जाएगी। हॉस्टल वॉर्डन पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 08 जून, 2023 तक निर्धारित है।
विज्ञापन
05:37 PM, 16-May-2023
Sarkari Jobs Results 2023 Live: CGPSC की भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) हॉस्टल वॉर्डन के बंपर पद पर भर्ती कर रहा है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
04:30 PM, 16-May-2023
SSC CHSLपदों की संख्या
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1600 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।03:30 PM, 16-May-2023
SSC CHSL 2023
कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 09 मई, 2023 से जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून, 2023 तक है। परीक्षा के लिए पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10-15 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं।03:29 PM, 16-May-2023
SSC CHSL 2023 Registration
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:46 PM, 16-May-2023
PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 70 हजार से अधिक युवाओं को भारत सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिल रहा है। आप सभी ने कड़ी मेहनत से ये सफलता हासिल की है। मैं आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
10:27 AM, 16-May-2023
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2023
छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में शिक्षकों के 12,489 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सीधी भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 06 मई, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 06 जून 2023 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
09:31 AM, 16-May-2023
Gujrat Metro Recruitment आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को 600 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं एसईबीसी, ओबीसी उम्मीदवार 300 रुपए देने होंगे। जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को शुल्क के रूप में 150 रुपए देने होंगे।09:30 AM, 16-May-2023