फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs Results 2023 Live: एयरफोर्स- गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकलीं नौकरियां, जानें कैसे करें अप्लाई

Mon, 22 May 2023 03:50 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 22 May 2023 03:50 PM IST
खास बातें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: सेना में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ में कई पदों पर नौकरियां हैं। इसके साथ ही रेलवे मेट्रों में भी आवेदन का मौका है।

विज्ञापन
Sarkari Jobs Results 2023 Latest Government Vacancy air force metro Upsc Admit Card Board Result Date
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

03:50 PM, 22-May-2023

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2023

छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में शिक्षकों के 12,489 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सीधी भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 06 मई, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 06 जून 2023 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:41 PM, 22-May-2023

India Post GDS Recruitment 2023

इंडिया पोस्ट ने डाक घर शाखा कार्यालय (बीओ) में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
11:15 AM, 22-May-2023

India Post GDS Recruitment 2023

इंडिया पोस्ट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डाक घर शाखा कार्यालय (बीओ) में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 
09:50 AM, 22-May-2023

MPESB Recruitment 2023

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने हाई स्कूल शिक्षक (वर्ग-1) चयन परीक्षा HSTST भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 02 अगस्त 2023 से किया जायेगा।

 
08:54 AM, 22-May-2023

Jobs Results 2023 Live: एयरफोर्स- गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकलीं नौकरियां, जानें कैसे करें अप्लाई

Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस में जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल, आईटी कॉन्स्टेबल और स्पोर्ट्स कोटा कॉन्स्टेबल के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 मई 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जून 2023 तक है।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed