Sarkari Naukri Result Live: UPSSSC, ITBP समेत इन विभागों में सरकारी नौकरी का मौका, यहां देखें आवेदन का तरीका
{"_id":"636ddfe758eac8570c599349","slug":"sarkari-jobs-result-live-upsssc-itbp-check-latest-govt-naukri-results-update-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: UPSSSC, ITBP समेत इन विभागों में सरकारी नौकरी का मौका, यहां देखें आवेदन का तरीका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 11 Nov 2022 09:06 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:06 PM IST
खास बातें
Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key Hindi News Updates: amarujala.com/jobs 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
09:04 PM, 11-Nov-2022
SBI Clerk Recruitment कब-कब होगी परीक्षा?
एसबीआई 12, 19, 20 और 25 नवंबर, 2022 को उम्मीदवारों के लिए एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने संबंधित हॉल टिकट के साथ-साथ सरकार द्वारा जारी एक अन्य वैध फोटो पहचान प्रमाण परीक्षा केंद्र पर लेकर जाने की आवश्यकता होगी।
08:04 PM, 11-Nov-2022
Job Result Exam SBI Clerk Recruitment 2022 Prelims
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शनिवार, 12 नवंबर, 2022 से एसबीआई क्लर्क 2022 प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बैंक की ओर से उम्मीदवारों के लिए परीक्षा संबंधी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
07:01 PM, 11-Nov-2022
Sarkari Vacancy UPPCL Recruitment 2022 आवेदन शुरू
UPPCL ने असिस्टेंट अकाउंटेंट के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 186 सहायक लेखाकार पदों को भरा जाना है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जानी है और आवेदन ऑनलाइन विंडो 28 नवंबर, 2022 तक खुली रहेगी।
05:54 PM, 11-Nov-2022
Govt Job Exams Scam: कर्नाटक पीएसआई भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई
कर्नाटक पुलिस पीएसआई भर्ती में घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने 10 नवंबर को बेंगलुरु और पटियाला में 11 स्थानों पर आईपीएस अमृत पॉल, तत्कालीन एडीजी भर्ती प्रकोष्ठ के आवासीय परिसरों और पीएसआई भर्ती 2021 घोटाले में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों के घरों की तलाशी ली, जिससे विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों की जब्ती हुई। कर्नाटक पुलिस भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से 2021 में कर्नाटक पुलिस में पीएसआई के 545 रिक्त पदों को भरने के लिए एक परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके परिणाम आने के बाद, परीक्षा में धोखाधड़ी, भ्रष्ट आचरण के आरोप लगे, जिसके कारण कर्नाटक सरकार ने जांच के आदेश दिए थे।
04:31 PM, 11-Nov-2022
Sarkari Naukri 2022 DU GNDK College Recruitment
दिल्ली विश्वविद्यालय के गुरु नानक देव खालसा महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित होने के बाद सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार अकादमिक वेतन स्तर-10 के तहत 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400/- रुपये तक वेतन और इसके अलावा सामान्य भत्ते पाने के भी पात्र होंगे।
03:52 PM, 11-Nov-2022
sarkari naukari jobs Guru Nanak Dev Khalsa College Recruitment
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध गुरु नानक देव खालसा महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:19 PM, 11-Nov-2022
sarkari naukari bharti आईबीपीएस एएफओ भर्ती 2022
आईबीपीएस एएफओ भर्ती 2022 की अधिसूचना जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2022 है, आईबीपीएस एएफओ पात्रता मानदंड, अधिसूचना, रिक्ति आदि की जांच कर सकते हैं।
01:30 PM, 11-Nov-2022
sarkari naukari bharti आईटीबीपी भर्ती 2022
इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी भर्ती 2022) हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।01:01 PM, 11-Nov-2022
sarkari results RRB NTPC Result
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 10 नवंबर 2022 को आरआरबी एनटीपीसी कौशल परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आरआरबी अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर अपने संबंधित परिणाम देख सकते हैं।12:35 PM, 11-Nov-2022