09:04 PM, 07-Jun-2022
Sarkari Bharti : PSSSB VDO Recruitment 2022
PSSSB VDO भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। पीएसएसएसबी वीडीओ भर्ती 2022 के सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे अधिसूचना, पात्रता, योग्यता, आयु सीमा, वेतन, ऑनलाइन आवेदन करें, आवेदन शुल्क, आदि की जानकारी यहां दी जा रही है।
08:12 PM, 07-Jun-2022
Sarkari Naukri Sarkari Bharti : PSSSB VDO Recruitment
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने ग्राम विकास आयोजक (VDO) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। अब ग्राम सेवक के पदों पर रिक्तियों के लिए पंजाब सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विलेज डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजर / ग्राम सेवक के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है।
06:56 PM, 07-Jun-2022
Sarkari Results : RRB NTPC CBT 2 Result 2022 Out
जिन जोन के उम्मीदवारों के रिजल्ट अभी जारी नहीं हुए हैं, वे अपने संबंधित आरआरबी जोन की वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। उनके रिजल्ट भी देर रात तक अपलोड हो जाएंगे।
06:23 PM, 07-Jun-2022
Govt Job : RRB NTPC CBT 2 Result
जानकारी के मुताबिक सबसे पहले RRB Bangalore और RRB Bangalore की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किए गए हैं। परिणाम से जुड़ा पीडीएफ www.rrbbnc.gov.in और www.rrbchennai.gov.in पर उपलब्ध है।
05:29 PM, 07-Jun-2022
RRB NTPC CBT 2 Result: एक एक कर के आ रहे परिणाम
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सभी जोन के परिणाम एक-एक कर के अपलोड किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले RRB Bangalore और RRB Bangalore की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किए गए हैं। परिणाम से जुड़ा पीडीएफ www.rrbbnc.gov.in और www.rrbchennai.gov.in पर उपलब्ध है।
04:34 PM, 07-Jun-2022
Sarkari Result 2022: परिणाम पीडीएफ के रूप में जारी
परिणाम संबंधित जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर के इसमें अपना रोल नंबर तलाश लें।
03:16 PM, 07-Jun-2022
Sarkari Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम
जिन उम्मीदवारों ने इस बार एनटीपीसी सीबीटी-2 वेतन स्तर-6 की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
03:05 PM, 07-Jun-2022
Sarkari Result: RRB NTPC CBT 2 का परिणाम जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी NTPC CBT-2 परीक्षा के वेतन स्तर 6 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है।
02:15 PM, 07-Jun-2022
Sarkari Naukri Live: यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनाइन/कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र/Admit Card को जारी कर दिया गया है।
01:36 PM, 07-Jun-2022
UPSC ESE Mains: परीक्षा का टाइम-टेबल
- 26 जून, 2022 को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (पेपर-I)- 300 अंकों के लिए।
- 26 जून, 2022 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (पेपर-II)- 300 अंकों के लिए।