Sarkari Naukri Result 2022 Live: भारतीय सेना समेत कई अन्य विभाग दे रहे नौकरी का मौका, जानें कैसे करना होगा आवेदन
{"_id":"62ba6e4642461f31db06f571","slug":"sarkari-jobs-result-2022-live-updates-check-ssc-upsc-aygniveer-10th-12th-graduates-railway-govt-naukri-vacancy-june-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2022 Live: भारतीय सेना समेत कई अन्य विभाग दे रहे नौकरी का मौका, जानें कैसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 28 Jun 2022 11:47 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:47 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: देश में लगातार सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वक्त कई केंद्रीय और राज्य विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं। इस सभी के लिए आवेदन जारी हैं। इसलिए सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग। हिमाचल बोर्ड दसवीं और पंजाब बोर्ड 12वीं के परिणाम भी आज जारी होने की संभावना है। सभी अपडेट यहां प्राप्त करें- HPBOSE PSEB Result Live
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Jobs Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:26 PM, 28-Jun-2022
Sarkari Exam Result : IFS Mains Final Result डाउनलोड करने के चरण
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “Final Result” टैब पर क्लिक करें।
- अब “Exam Final Result” के तहत IFS Main 2021 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
11:05 PM, 28-Jun-2022
Govt Jobs Result : UPSC IFS Toppers List
भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 फाइनल रिजल्ट टॉप 10 की सूचीक्र.सं. रोल नंबर नाम
1 0308349 श्रुति
2 0309044 वरदराज गांवकर
3 0324960 ए प्रभंजन रेड्डी
4 1123946 जीवन देवाशीष बेनीवाल
5 4905331 हर्षित मेहर
6 0830565 आयुष कृष्ण
7 1906551 जोजिन अब्राहम जॉर्ज
8 0504688 तहसीनबानु
9 0311207 विनोद जाखड़
10 3537023 गुरलीन कौर
विज्ञापन
10:10 PM, 28-Jun-2022
Sarkari Result Updates: IFS 2021-22 Result
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन 27 फरवरी से 06 मार्च तक किया गया था। परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दो पालियों में आयोजित की गई थी।
09:15 PM, 28-Jun-2022
Govt Jobs Result 2022: UPSC IFS Final Result 2021 Out
अधिकारी संवर्ग की विभिन्न श्रेणियों के तहत नियुक्ति के लिए कुल 108 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
08:12 PM, 28-Jun-2022
Sarkari Job Result : UPSC IFS Mains Final Result
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएफएस मेन एग्जाम 2021 का फाइनल रिजल्ट (IFS Mains Final Result) जारी कर दिया है।
07:05 PM, 28-Jun-2022
Teacher Bharti : UP TGT PGT Recruitment
ये भर्तियां UPSESSB द्वारा 4,163 रिक्तियों के लिए आयोजित की जाएंगी। UPSESSB TGT PGT भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट -www.upsessb.org पर जाकर अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:11 PM, 28-Jun-2022
Sarkari Naukri Result Live: UP TGT PGT Recruitment
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB), प्रयागराज ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT), और स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
04:57 PM, 28-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे चेक करें नोटिफिकेशन
जिन उम्मीदवारों को इस साल प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा, 2022 में शामिल होने की इच्छा है, वे इस नोटिफिकेशन को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।03:51 PM, 28-Jun-2022
Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने राज्य में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (UPPET), 2022 के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है।03:18 PM, 28-Jun-2022
Sarkari Result 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अपरेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।