Sarkari Naukri Result Live: यूपीएससी, नेवी समेत कई अन्य विभागों में नौकरी का मौका, जानें कैसे करना है आवेदन
{"_id":"62b52754d1e411670b231bb6","slug":"sarkari-jobs-result-2022-live-updates-24-june-2022-check-govt-naukri-vacancy-ssc-upsc-navy-admit-card-answer-key-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: यूपीएससी, नेवी समेत कई अन्य विभागों में नौकरी का मौका, जानें कैसे करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 24 Jun 2022 11:30 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:30 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result 2022 Live: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं और एक बेहतर मौके की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग में विभिन्न विभागों में भर्तियों की जानकारी दी गई है। इन पदों के लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:29 PM, 24-Jun-2022
Govt Jobs 2022: Haryana SSC CET Recruitment कैसे करें आवेदन?
- चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर जाएं।
- चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध 'HSSC CET Registration'वाले लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: पहले खुद को पंजीकृत करें फिर आवेदन पत्र भरें।
- चरण 4: सही आकार में आवश्यक विवरण और दस्तावेज दर्ज करें।
- चरण 5: इसके बाद अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद को सहेज लें।
- चरण 6: सबमिट करने से पूर्व आवेदन पत्र का अवलोकन कर लें।
- चरण 7: साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट आउट भी रख लें।
10:28 PM, 24-Jun-2022
सरकारी नौकरी 2022 : एचएसएससी भर्ती
एचएसएससी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जुलाई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी सीईटी परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
09:25 PM, 24-Jun-2022
Sarkari Naukri Result Live
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कई विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के 26 हजार पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) से गुजरना होगा।
08:11 PM, 24-Jun-2022
Sarkari Jobs: ग्रुप बी सेवाओं के लिए भर्ती
प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। ग्रुप बी सेवाओं के लिए भर्ती अभियान 800 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
07:30 PM, 24-Jun-2022
MPSC Group B Jobs : Prelim Exam 2022
इच्छुक उम्मीदवार 24 जून से 15 जुलाई तक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपीएससी ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा-2022, आठ अक्तूबर को पूरे महाराष्ट्र के 37 जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
06:29 PM, 24-Jun-2022
Govt Jobs : MPSC Group B Prelim Recruitment
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने 2022 के लिए ग्रुप बी अधीनस्थ सेवा (अराजपत्रित) अधिकारियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना mpsc.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:21 PM, 24-Jun-2022
Sarkari Jobs Result 2022: MPSC Group B Prelim Exam
बढ़ती बेरोजगारी के बीच, हर राज्य में सरकारी भर्ती प्रक्रियाएं शुरू कर युवाओं को राहत देने की तैयारी है। इस बीच, देश की आर्थिक ताकत के तौर पर विख्यात राज्य में ग्रुप बी के पदों पर भर्ती निकली है।
04:06 PM, 24-Jun-2022
Sarkari Naukri Live : कब होगी परीक्षा?
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27, 28 और 29 जून, 2022 को किया जाएगा। बता दें कि यह टियर-1 परीक्षा होगी। जो भी उम्मीदवार इस चरण में सफल होंगे, उन्हें टियर-2 परीक्षा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
03:34 PM, 24-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
जिन उम्मीदवारों ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन सफलतापूर्वक किया था, वे अपने प्रवेश पत्र को दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।03:12 PM, 24-Jun-2022