Sarkari Naukri Result 2022 Live: एसएससी, यूपीएससी समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, जल्दी करें
{"_id":"6327dcd075bbbe1cba0f28cc","slug":"sarkari-jobs-result-2022-live-today-check-latest-govt-naukri-reet-2022-result-updates-in-hindi-on-19-september","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2022 Live: एसएससी, यूपीएससी समेत विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, जल्दी करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 19 Sep 2022 11:43 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:43 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हमारे देश में हर किसी का सपना होता है कि जीवन में एक सरकारी पद तो पा ही लें। वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:38 PM, 19-Sep-2022
Latest Govt Naukri Result - Mazagon Dock Recruitment 2022
एमडीएल यानी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, वेतन संरचना, आयु सीमा और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर देख सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2022 तक है।
10:45 PM, 19-Sep-2022
Latest Govt Naukri REET Result Mazagon Dock Recruitment 2022
एमडीएल यानी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1041 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
09:34 PM, 19-Sep-2022
Clerk, Steno, Reader Recruitment 2022
बिहार सिविल कोर्ट भर्ती आवेदन शुल्क
-
जनरल/ बीसी/ ईबीसी : 500/- रुपये -
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी : 250/- रुपये -
आवेदन शुल्क भुगतान का माध्यम : ऑनलाइन
08:43 PM, 19-Sep-2022
Govt Jobs Result Bihar Jobs
बिहार सिविल कोर्ट ऑफिसर्स एंड सैफ (भर्ती, पदोन्नति, स्थानांतरण, और अन्य सेवा शर्तें) नियम, 2022 के आलोक में योग्य उम्मीदवार वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna से बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर, 2022 से शुरू हो रही है।
07:32 PM, 19-Sep-2022
Sarkari Naukri : Civil Court Recruitment
कार्यालय संयोजक, केंद्रीकृत चयन और नियुक्ति समिति सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना की ओर से बिहार के अधीनस्थ न्यायालयों / जिला न्यायालयों में क्लास- III/यानी ग्रुप 'सी' के पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की गई है।
06:32 PM, 19-Sep-2022
SARKARI JOBS Bihar Civil Court Recruitment
बिहार की जिला अदालतों में क्लर्क, स्टेनो ग्राफर, रीडर और चपरासी बनने का मौका मिल रहा है। यहां रिक्त 7,692 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:57 PM, 19-Sep-2022
Sarkari Jobs Bihar Civil Court Recruitment 2022
बिहार में सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए राहत भरी खुशखबर है। बिहार की जिला अदालतों में निचली श्रेणी के पदों पर बंपर भर्ती निकली है।
04:54 PM, 19-Sep-2022
Assam Police Result 2022: अगले चरण का नोटिस जारी
असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम के साथ ही उम्मीदवारों के लिए अगले चरण का नोटिस भी जारी कर दिया है। जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सभी चयनित उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे 22 सितंबर, 2022 को सुबह 09 बजे वेटरनरी ग्राउंड, खानापारा, गुवाहाटी पहुंचें और नियुक्ति और आगे की प्रक्रिया की सूचना प्राप्त करें।
03:55 PM, 19-Sep-2022
Sarkari Result 2022: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
03:19 PM, 19-Sep-2022