Sarkari Naukri Result Live: यूपी, बिहार समेत विभिन्न राज्यों में भर्ती, जारी हुआ सीयूईटी पीजी का परिणाम
{"_id":"633119a4564e2851751db64b","slug":"sarkari-jobs-result-2022-live-check-latest-govt-naukri-cuet-pg-result-updates-in-hindi-on-26-sept","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: यूपी, बिहार समेत विभिन्न राज्यों में भर्ती, जारी हुआ सीयूईटी पीजी का परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 26 Sep 2022 11:16 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:16 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में भी बंपर भर्तियां जारी हैं। वहीं, एनटीए की ओर से CUET PG के परिणाम भी आज जारी कर दिए गए हैं। सरकारी नौकरियों , सरकारी रिजल्ट और CUET PG परिणाम के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
11:12 PM, 26-Sep-2022
Naukri Result Bihar Civil Court Recruitment 2022
| पद का नाम | पद संख्या | योग्यता |
| क्लर्क | 3325 | स्नातक |
| स्टेनोग्राफर | 1562 | ग्रेजुएट + स्टेनो + टाइपिंग |
| कोर्ट रीडर सह बयान लेखक | 1132 | स्नातक |
| चपरासी/ अर्दली | 1673 | 10वीं पास |
10:35 PM, 26-Sep-2022
Bihar Civil Court Recruitment Govt Jobs in Bihar
बिहार सिविल कोर्ट ऑफिसर्स एंड सैफ (भर्ती, पदोन्नति, स्थानांतरण, और अन्य सेवा शर्तें) नियम, 2022 के आलोक में योग्य उम्मीदवार वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna से बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर, 2022 से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
10:13 PM, 26-Sep-2022
सरकारी नौकरी बिहार में निकलीं भर्तियां
कार्यालय संयोजक, केंद्रीकृत चयन और नियुक्ति समिति सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना की ओर से बिहार के अधीनस्थ न्यायालयों / जिला न्यायालयों में क्लास- III/ यानी ग्रुप 'सी' के पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की गई है।
09:42 PM, 26-Sep-2022
Bihar Job Civil Court Recruitment
बिहार में सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए राहत भरी खुशखबर है। बिहार की जिला अदालतों में निचली श्रेणी के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। बिहार की जिला अदालतों में क्लर्क, स्टेनो ग्राफर, रीडर और चपरासी बनने का मौका मिल रहा है। यहां रिक्त 7,692 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी हो गई है।
08:56 PM, 26-Sep-2022
Govt Jobs BPSC Recruitment सीपीडीओ भर्ती मुख्य परीक्षा रजिस्ट्रेशन शुरू
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) बाल विकास परियोजना अधिकारी (BPSC CDPO) मेन्स 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण लिंक को सक्रिय कर दिया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर शुरू हो गया है। मुख्य परीक्षा 08 नवंबर और 09 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी।
08:54 PM, 26-Sep-2022
Jobs Exam Update
कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों के लिए जूनियर अनुवादकों के समूह 'बी' अराजपत्रित पदों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। बदलाव होने पर रिक्तियों की संख्या की स्थिति समय-समय पर आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड की जाएगी।
SSC JHT Admit Card Out 2022 डाउनलोड करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या अपने संबंधित क्षेत्र की वेबसाइट पर जाएं। -
इसके बाद एडमिट कार्ड टैब पर जाएं और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) परीक्षा चुनें। -
रोल नंबर / पंजीकृत आईडी और जन्म तिथि और अन्य विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें। -
कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:18 PM, 26-Sep-2022
Sarkari Naukri SSC JHT Admit Card Out
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2022 जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (जेएचटी), जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र कर्मचारी चयन आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी के शेड्यूल के मुताबिक एसएससी जेएचटी पेपर 1 की परीक्षा एक अक्तूबर, 2022 को होगी।
06:35 PM, 26-Sep-2022
Sarkari Naukri Result Live CUET PG Result Out
CUET PG परीक्षा का आयोजन 01 सितंबर, 2022 से लेकर 12 सितंबर, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।अंतरिम उत्तर कुंजी को 16 सितंबर, 2022 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 18 सितंबर, तक का समय उत्तर कुंजी पर आपत्ति के लिए दिया गया था। इसके बाद एनटीए ने 24 सितंबर को परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी थी।
05:17 PM, 26-Sep-2022
Sarkari Result CUET PG 2022 जारी हुआ सीयूईटी पीजी परीक्षा का परिणाम
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज 26 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
04:20 PM, 26-Sep-2022
कमेंट
कमेंट X