Sarkari Naukri Result Live: सरकारी नौकरी चाहिए तो इन विभागों में करें आवेदन, मिलेगी शानदार सैलरी
{"_id":"633d0f9fa1ba9c1514478967","slug":"sarkari-jobs-naukri-result-2022-live-ssc-mts-result-check-latest-naukri-updates-in-hindi-on-05-october","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: सरकारी नौकरी चाहिए तो इन विभागों में करें आवेदन, मिलेगी शानदार सैलरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 05 Oct 2022 05:26 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 05 Oct 2022 05:26 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Result Live: सरकारी नौकरी करना किसका सपना नहीं होता। हर रोज देश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। इसके लिए या तो नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं या आवेदन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
05:25 PM, 05-Oct-2022
Sarkari Naukri 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र को परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी नए अपडेट या जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।04:02 PM, 05-Oct-2022
Sarkari Naukri: कब होगी परीक्षा?
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अक्तूबर, 2022 से लेकर 21 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे- पहला 150 अंकों का और दूसरा 300 अंकों का।
विज्ञापन
03:35 PM, 05-Oct-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे चेक करें
इस परीक्षा में शामिल होने को तैयार हैं, वे इस शेड्यूल को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।02:53 PM, 05-Oct-2022
Sarkari Naukri : आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। शेड्यूल में यह भी बताया गया है कि परीक्ष के प्रवेश पत्र को कब जारी किया जाएगा।02:12 PM, 05-Oct-2022
Sarkari Result 2022: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी किए गए जूनियर असिस्टेंट भर्ती के परिणाम में कुल 1381 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जबकि भर्ती कुल 1402 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को राज्य के 27 विभागों में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।01:39 PM, 05-Oct-2022
Sarkari Result: यूपीएससी ने जारी किया जूनियर असिस्टेंट भर्ती का अंतिम परिणाम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से परिणाम को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 05-Oct-2022
Sarkari Naukri Live: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती में सूबेदार, सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा एंव प्लाटून कंमांडर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सब इंस्पेक्टर रेडियो के लिए आवेदकों के पास में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सब इंस्पेक्टर अंगुल चिन्ह के लिए फिजिक्स, कमेस्ट्री एवं मैथ्स में स्नातक और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए कंप्यूटर के साथ में बीएससी की डिग्री होनी जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।11:29 AM, 05-Oct-2022
Sarkari Naukri Live: इन पदों पर मिलेगी नियुक्ति
छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से जारी की गई भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच), सब इंस्पेक्टर (प्रश्नाधीन दस्तावेज), सब इंस्पेक्टर (रेडियो), सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) एवं सब इंस्पेक्टर (अंगुल चिन्ह) और सूबेदार के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।10:45 AM, 05-Oct-2022
Sarkari Naukri: इस तारीख से होंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर आदि के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन ऑनलाइन मोड में ही होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है।10:29 AM, 05-Oct-2022