Sarkari Naukri Result Live: हिमाचल पीएससी, एमपीपीईबी समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, ऐसे करें आवेदन
{"_id":"633913e7d0d45c737a2777cf","slug":"sarkari-jobs-naukri-result-2022-live-ssc-mts-result-check-latest-naukri-updates-in-hindi-on-02-october","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: हिमाचल पीएससी, एमपीपीईबी समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 02 Oct 2022 05:55 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 02 Oct 2022 05:55 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। इसके लिए या तो नोटिफिकेशन जारी हो गए हैं या आवेदन शुरू हो गए हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग, जहां आपको हर छोटी बड़ी भर्तियों और रिजल्ट की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:55 PM, 02-Oct-2022
Sarkari Naukri: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
05:31 PM, 02-Oct-2022
Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। सामान्य वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 309 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
04:16 PM, 02-Oct-2022
Sarkari Naukri 2022 Live: इस तारीख तक कर लें आवेदन
बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर, 2022 से जारी है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्तूबर, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।03:45 PM, 02-Oct-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dst.bihar.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।03:36 PM, 02-Oct-2022
Sarkari Naukri 2022: बिहार सरकार ने निकाली भर्ती
बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने ऑफिस अंटेंडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती जारी की है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से हो रहे हैं।02:28 PM, 02-Oct-2022
CBI SO Recruitment 2022: ऑनलाइन करें आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2022 अधिसूचना और पंजीकरण तिथियां इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई हैं, जिसमें विभिन्न पदों के लिए 110 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिसमें सभी भर्ती विवरण जैसे ऑनलाइन तिथियां, रिक्तियां, पात्रता मानदंड और आवेदन शुल्क शामिल हैं। उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2022 अधिसूचना को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 PM, 02-Oct-2022
Sarkari Naukri 2022: अहम तिथियां
- पंजीकरण दिनांक : 28 सितंबर, 2022 से 17 अक्तूबर, 2022
- साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना : नवंबर, 2022
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2022 साक्षात्कार : दिसंबर, 2022
12:58 PM, 02-Oct-2022
Central Bank Bharti 17 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 28 सितंबर, 2022 से अपनी आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2022 है।12:03 PM, 02-Oct-2022
Sarkari Naukri 2022: सेंट्रल बैंक में मिल रहा अफसर बनने का मौका
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीआई एसओ भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों जैसे सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय विश्लेषक / प्रबंधक, क्रेडिट अधिकारी, डेटा इंजीनियर, आईटी, क्रेडिट अधिकारी, जोखिम प्रबंधक / प्रबंधक, आदि के 110 रिक्त पदों को भरा जाना है।11:46 AM, 02-Oct-2022