06:50 PM, 13-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022 LIVE: MPSC Medical Officer 2022
इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपीएससी भर्ती अभियान सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों, ग्रुप बी में चिकित्सा अधिकारी पदों के 427 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
05:40 PM, 13-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022 : MPSC Recruitment
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
04:44 PM, 13-Aug-2022
Sarkari Naukri Exam Result: MPSC Prelims Admit Card 2022
एमपीएससी स्टेट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम के हॉल टिकट महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर उपलब्ध हैं। महाराष्ट्र राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 21 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी।
03:44 PM, 13-Aug-2022
Results & Jobs Live: MPSC Rajyaseva Prelims Hall Ticket
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से महाराष्ट्र राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
03:04 PM, 13-Aug-2022
Sarkari Result Naukri Live: एम्स में निकलीं नौकरियां
एम्स फैकल्टी भर्ती के तहत चुने जाने पर न्यूनतम 75 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जाता है। एम्स भर्ती विज्ञापन 30 जुलाई, 2022 को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था।
02:02 PM, 13-Aug-2022
Results Jobs Live Update: AIIMS Rajkot Recruitment
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट, गुजरात ने विभिन्न विषयों के लिए फैकल्टी के पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एम्स भर्ती के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। फैकल्टी के पदों पर भर्ती के इच्छुक योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
01:16 PM, 13-Aug-2022
Results Jobs Live Update : कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के अपने निरंतर प्रयासों में, लगभग 70,000 अतिरिक्त रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसएससी ने एक सार्वजनिक अधिसूचना जारी कर कहा कि विशिष्ट परीक्षाओं की सूचनाएं नियत समय पर आयोग की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।
12:20 PM, 13-Aug-2022
Result Naukri Live Govt Jobs: कर्मचारी चयन आयोग शुरू करेगा भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) की यह घोषणा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से अगले डेढ़ साल में मिशन मोड पर 10 लाख लोगों की भर्ती करने को कहा था।
12:11 PM, 13-Aug-2022
Sarkari Vacancy: NLC India Recruitment
एनएलसी अप्रेंटिस भर्ती की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त, 2022 है।
11:41 AM, 13-Aug-2022
Sarkari Naukri LIVE: NLC India Apprentice Recruitment
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया की ओर से स्नातक उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली गई है। एनएलसी इंडिया की यह भर्ती अप्रेंटिस पदों उम्मीदवारों की तलाश के लिए है।