फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Naukri Live: केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभागों में निकलीं भर्तियां, जानें कहां-कितनीं रिक्तियां

Tue, 26 Apr 2022 11:14 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 26 Apr 2022 11:14 PM IST
खास बातें

Results Govt Jobs Sarkari Naukri Sarkari Result Live: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :- सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में  नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें। amarujala.com/jobs

विज्ञापन
Results Govt Jobs Sarkari Naukri Sarkari Result Live Alert 26th April 2022 Jobs Notifications Bank Railway Bharti Result Hindi News Updates
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:14 PM, 26-Apr-2022

Sarkari Result: एसएससी सीजीएल टीयर-2 परीक्षा के परिणाम जारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय  टीयर-2 (CGL Tier-2) परीक्षा, 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
10:10 PM, 26-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
08:32 PM, 26-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपीएसएसएससी ने निकालीं विभिन्न पदों पर भर्तियां

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आपूर्ति निरीक्षक (Supply Inspectors), उच्च श्रेणी सहायक ( Upper Division Assistants) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
07:04 PM, 26-Apr-2022

सरकारी नौकरी: इन पदों पर होंगी भर्तियां

इस भर्ती के माध्यम से जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग कुल 220 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। चयनित उम्मीदवारों को राज्य प्रशासनिक सेवा में जूनियर स्केल पोजीशन, राज्य पुलिस सेवा और राज्य लेखा सेवा अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति मिलेगी।
 
06:16 PM, 26-Apr-2022

Sarkari Naukri: इस तारीख तक चलेंगे आवेदन

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई, 2022 तक निर्धारित की है। 
05:44 PM, 26-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: जम्मू-कश्मीर पीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अपना आवेदन जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:07 PM, 26-Apr-2022

Sarkari Naukri : UPSC IES ISS 2022

 इच्छुक उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर शाम छह बजे तक परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। 
03:36 PM, 26-Apr-2022

Results Govt Jobs: UPSC IES ISS 2022

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय आर्थिक सेवा/ भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ ISS) परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 26 अप्रैल को समाप्त हो रही है। 
02:54 PM, 26-Apr-2022

सरकारी नौकरी: मध्य प्रदेश में सैकड़ों पदों पर नौकरियां

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में संविदा स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की होना चाहिए, और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम या बीएससी (नर्सिंग) किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल के रजिस्टर्ड भी होना चाहिए।
02:25 PM, 26-Apr-2022

सरकारी नौकरी: NHM MP Recruitment

मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के शहरी स्वास्थ्य और कल्याण के लिए 1,222 संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पद भरने जा रहा है। भर्ती में अप्लाई करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को स्ट्रेटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (एसएएमएस) की वेबसाइट sams.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed