फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: सरकारी नौकरी की है तलाश तो यहां जानें विभिन्न भर्तियों का अपडेट, जानें कहां और कैसे करना होगा आवेदन

Sat, 16 Apr 2022 06:38 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 16 Apr 2022 06:38 PM IST
खास बातें

Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key Hindi News Updates: कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
 

विज्ञापन
Results Govt Jobs Live Sarkari Naukri Sarkari Result 2022 Latest Vacancies Recruitments Exam Govt Jobs  Results 2022 Update of april 2022
Sarkari Naukri Result Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:37 PM, 16-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपी एसआई/एएसआई पीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस एसआई और एएसआई भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

 
05:23 PM, 16-Apr-2022

Sarkari Naukri Live: ऐसे करें अपना आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट www. mod.qov. in और www.aftdelhi.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
04:45 PM, 16-Apr-2022

सरकारी नौकरी: रक्षा मंत्रालय में प्रशासनिक और न्यायिक सदस्य के रिक्त पदों पर भर्तियां

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने प्रशासनिक और न्यायिक सदस्य के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 24 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। 
03:45 PM, 16-Apr-2022

Sarkari Job: एसबीआई एससीओ भर्ती में कैसे होगा चयन

इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगी।
02:30 PM, 16-Apr-2022

Sarkari Naukri: एसबीआई एससीओ भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 08 अप्रैल, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 28 अप्रैल, 2022
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 28 अप्रैल, 2022
01:33 PM, 16-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे कर सकते हैं आवेदन 

भारतीय स्टेट बैंक की भर्ती नियमित और अनुबंध के आधार पर हो रही है। इसमें आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 28 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
12:36 PM, 16-Apr-2022

सरकारी नौकरी 2022: एसबीआई में नौकरी का मौका

बैंक भर्ती की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में नौकरियां निकलीं हैं। ये नौकरियां स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैडर की हैं। एसबीआई ने विभिन्न विषयों में आठ विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
11:52 AM, 16-Apr-2022

Govt Job Update: क्या है जरूरी तारीख?

पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) में अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 से जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। 
11:14 AM, 16-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: कौन कर सकते हैं आवेदन?

आरआरसी में अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में दसवीं पास और एनसीवीटी/एससीवीटीएम द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में प्रमाणपत्र का होना जरूरी है।
10:18 AM, 16-Apr-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें अपना आवेदन

यह भर्ती पश्चिम बंगाल क्षेत्र या पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed