Sarkari Naukri Live Result: एनएचएम और एचपीसीएल ने निकालीं भर्तियां, स्नातकों को मिलेंगी नौकरियां
{"_id":"627360966f8b8f5b6d364f2f","slug":"result-jobs-live-sarkari-naukri-bharti-sarkari-result-may-5th-govt-vacancies-admit-card-answer-key-bank-army-recruitment-exam-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live Result: एनएचएम और एचपीसीएल ने निकालीं भर्तियां, स्नातकों को मिलेंगी नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 05 May 2022 06:59 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 05 May 2022 06:59 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022 (सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवा amarujala.com पर सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
नर्सिंग और स्वास्थ्य क्षेत्र की नौकरियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
06:59 PM, 05-May-2022
Sarkari Vacancy: HPCL Technician Recruitment आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी-एनसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 590 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
06:17 PM, 05-May-2022
Govt Vacancies : HPCL Technician शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग या डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। जरूरी योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
05:32 PM, 05-May-2022
Sarkari Job: HPCL Technician Recruitment
कुल पदों की संख्या- 186
- ऑपरेशन तकनीशियन के लिए पदों की संख्या- 94 पद
- बॉयलर तकनीशियन के लिए पदों की संख्या- 18 पद
- मेंटीनेंस तकनीशियन (मैकेनिकल) के लिए पदों की संख्या- 14 पद
- मेंटीनेंस तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) के लिए पदों की संख्या- 17 पद
- मेंटीनेंस तकनीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन) के लिए पदों की संख्या- 09 पद
- लैब एनालिस्ट के लिए पदों की संख्या- 16 पद
- जूनियर फायर एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर के लिए पदों की संख्या- 18 पद
04:38 PM, 05-May-2022
Result Sarkari Naukri: हिंदुस्तान पेट्रोलियम की भर्ती
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 186 है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ऑपरेशन तकनीशियन, बॉयलर तकनीशियन, मेंटीनेंस तकनीशियन (मैकेनिकल), मेंटीनेंस तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल), मेंटीनेंस तकनीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन), लैब एनालिस्ट और जूनियर फायर एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
03:45 PM, 05-May-2022
Sarkari Result Sarkari Naukri: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में नौकरियां
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख 21 मई है।
02:55 PM, 05-May-2022
Results Sarkari Naukri 2022 : HPCL Technician Recruitment
सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विशाखापत्तनम रिफाइनरी के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:35 PM, 05-May-2022
Sarkari Naukri 2022: NHM MP Recruitment के लिए आवेदन
पात्र उम्मीदवारों का चयन होने पर स्टाफ नर्सों 20,000 रुपये प्रति माह के मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं, फार्मासिस्टों के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
NHM MP Recruitment आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - एक मई, 2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 30 मई, 2022
01:40 PM, 05-May-2022
Naukri Bharti Sarkari Result : NHM MP Recruitment 2022
पात्र उम्मीदवारों का चयन होने पर स्टाफ नर्सों 20,000 रुपये प्रति माह के मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं, फार्मासिस्टों के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
12:58 PM, 05-May-2022
Result Jobs Live : एनएचएम ने निकालीं भर्तियां
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कुल 1,222 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें से 611 पदों पर स्टाफ नर्स की भर्ती की जाएगी। वहीं, शेष 611 पदों पर फार्मासिस्ट की भर्ती की जाएगी।
12:24 PM, 05-May-2022
Govt Jobs : NHM MP Recruitment शैक्षणिक योग्यता
वहीं, संविदा फार्मासिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए और एमपी फार्मेसी काउंसिल के रजिस्टर्ड होना जरूरी है।