फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: 10वीं पास के लिए रेलवे में ढाई हजार नौकरियां, एसबीआई पीओ परीक्षा भी शुरू

Sat, 17 Dec 2022 07:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 07:42 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Result Live 2022 Exam, Admit Card, Datesheet: नौसेना अग्निवीर भर्ती की आखिरी तारीख आज, एसबीआई पीओ परीक्षा भी शुरू हो गई है। वहीं, रेलवे ने पहली बार न केवल अपनी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा करने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की है, बल्कि इस वर्ष की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी की परीक्षाओं में चयनित 35,281 उम्मीदवारों को मार्च 2023 तक नौकरी प्रदान करने की समय-सीमा भी निर्धारित की है। पढ़िए सरकारी नौकरी, परीक्षा और रिजल्ट संबंधी सभी ताजा अपडेट amarujala.com/jobs/ पर ...

विज्ञापन
Jobs Results Sarkari Naukri-Result Live 2022 Govt Vacancies Exam Admit Card Datesheet Answer KEy News in hindi
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:41 PM, 17-Dec-2022

Railway Recruitment 10वीं पास के लिए ढाई हजार नौकरियां

जाते हुए साल में रेलवे ने युवाओं को बंपर भर्ती का तोहफा दिया है। रेलवे ने ढाई हजार नौकरियां निकालीं हैं। इन नौकरियों के लिए 10वीं पास युवा उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। सेंट्रल रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन rrccr.com पर आमंत्रित किए हैं। 
07:30 PM, 17-Dec-2022

Jobs : नौसेना अग्निवीर भर्ती आवेदन की समय-सीमा आगे बढ़ी

नौसेना की सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शनिवार, 17 दिसंबर, 2022 को बंद होने वाली थी, लेकिन इसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 28 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
06:53 PM, 17-Dec-2022

Sarkari Naukri Indian Navy Recruitment ऐसे करें आवेदन

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करके अपनी ई-मेल आईडी से अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    अब अपनी ई-मेल आईडी से लॉग इन करें और वर्तमान अवसर पर क्लिक करें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    अब आपके सामने डिस्प्ले पर अप्लाई का बटन आ रहा होगा उस पर क्लिक करें।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    अब वहां मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भर दें और संबंधित दस्तावेज अपलोड कर दें।
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें।
06:04 PM, 17-Dec-2022

Jobs News : Indian Navy एसएसआर भर्ती

Indian Navy एसएसआर भर्ती के तहत 1120 पुरुष और 280 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इसके साथ ही एमआर भर्ती के तहत 80 पुरुष और 20 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी। 
05:59 PM, 17-Dec-2022

Jobs Indian Navy Recruitment

भारतीय नौसेना की इस भर्ती का उद्देश्य 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए है। यह भर्ती नौसेना के 01/2023 (23 मई) बैच के लिए हैं।
05:24 PM, 17-Dec-2022

Jobs Update: 10वीं-12वीं पास के लिए 2100 से ज्यादा नौकरियां

10वीं-12वीं पास लोगों के लिए नौकरी पाने की राह खुल गई है। बीपीएनएल ने करीब 2100 पदों पर भर्ती शुरू की है। इन नौकरियों पर कम से कम 10वीं-12वीं तक पढ़े-लिखे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। अगर आप, 10वीं-12वीं पास या स्नातक कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो इस खबर को जल्दी से पढ़कर आवेदन कर दीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:33 PM, 17-Dec-2022

Govt Vacancies Indian Navy Agniveer Recruitment

Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय नौसेना की सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शनिवार, 17 दिसंबर, 2022 को बंद होने वाली है। नौसेना एसएसआर एमआर अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जल्द आवेदन पूरा कर लें। आवेदन संबंधी पूरी जानकारी यहां पढ़ें
03:54 PM, 17-Dec-2022

Govt Jobs यूपीपीसीएल ने निकाली लेखा अधिकारी की भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये लागू है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार यहां क्लिक कर सकते हैं
03:22 PM, 17-Dec-2022

Sarkari Job UPPCL Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अकाउंट्स ऑफिसर यानी लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 20 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2023 है।  
02:28 PM, 17-Dec-2022

CBSE CTET DECEMBER 2022 परीक्षा कब होगी?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाने वाली है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियां अभी घोषित नहीं की गईं हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed