Rajasthan Board 12th Result Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
{"_id":"646598ef416f0b49df01ca75","slug":"jobs-results-live-blog-sarkari-naukri-latest-vacancy-upsssc-gram-panchayat-adhikari-bharti-2023-2023-05-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Board 12th Result Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 18 May 2023 08:53 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 18 May 2023 08:53 PM IST
खास बातें
Rajasthan Board 12th Result Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है।
विज्ञापन
Rajasthan Board Result
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
08:51 PM, 18-May-2023
Rajasthan Board 12th Science Result 2023 ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।अब एग्जामिनेशन रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करना है।
सीनियर सेकेंडरी साइंस रिजल्ट 2023 पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना है।
अब आपको नीचे दिए गए सम्मिट बटन पर क्लिक करना है।
आप का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल लें।
08:48 PM, 18-May-2023
rajasthan board 12 result out
राजस्थान बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर और संभागीय आयुक्त सीआर मीणा ने परिणाम जारी किए। संभवत: लंबे समय बाद ऐसा हुआ है जब बोर्ड की तरफ से देर रात रिजल्ट जारी किया गया।
विज्ञापन
08:42 PM, 18-May-2023
Rajasthan Board 12th Result Out
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है।06:53 PM, 18-May-2023
Govt Jobs उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती
वहीं, आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है। अन्य सभी जानकारी पाने के लिए आप UPSSSC की अधिकृत वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
06:35 PM, 18-May-2023
UPSSSC Jobs : उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों का चयन उनके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (Preliminary Eligibility Test PET-2022) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
05:20 PM, 18-May-2023
Sarkari Naukri ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर भर्ती
ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर भर्ती के बाद वेतन 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह देय होगा। इस भर्ती प्रक्रिया में सामान्य वर्ग के लिए 849, अनुसूचित जाति के लिए 356, अनुसूचित जनजाति के लिए 07,पिछड़ा वर्ग के लिए 139 और EWS श्रेणी के लिए 117 भर्ती होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:07 PM, 18-May-2023
Sarkari Naukri 1468 रिक्तियों पर की जा रही है भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर भर्ती के लिए कुल 1468 भर्ती निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
02:44 PM, 18-May-2023
Govt Jobs in UP ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, जो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। भर्ती के लिए आवेदन 12 जून, 2023 तक स्वीकार होंगे। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
02:10 PM, 18-May-2023
APSC FMO Recruitment: शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता
एपीएससी की भर्ती में आवेदकों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वित्तीय प्रबंधन अधिकारी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वाणिज्य संकाय में स्नातक यानी बी कॉम की डिग्री होना आवश्यक है।
01:23 PM, 18-May-2023
Jobs Results Live APSC FMO Recruitment
असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने वित्तीय प्रबंधन अधिकारी (Financial Management Officer) के पद पर कुल 103 भर्ती निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार असम पब्लिक सर्विस कमीशन (APSC) की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जूनियर मैनेजर श्रेणी में विभिन्न योग्यताओं अनुसार 30 हजार रुपये से लेकर एक लाख 10 हजार रुपये तक का वेतन तय निर्धारित है।