02:04 PM, 07-Mar-2023
Jobs Live MPPEB Recruitment 20 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2023 है। उम्मीदवार 25 मार्च, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा पांच अगस्त, 2023 को दो पारियों- सुबह नौ बजे से 11 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2716 रिक्तियों को भरना है।
01:08 PM, 07-Mar-2023
Job Result Live MPPEB Recruitment 2022-23
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
12:12 PM, 07-Mar-2023
Sarkari Naukri 2023 Live: 4 Years Relaxation in Upper Age
राजस्थान सरकार ने ऊपरी आयु सीमा में चार साल की छूट देने का एलान किया है। इस संबंध में राज्यपाल की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजस्थान के राज भवन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि राज्यपाल की ओर से राजस्थान लोक सेवा आयोग लिपिकवर्गीय और अधीनस्थ सेवा नियम तथा विनियम 1999 को और संशोधित करने के लिए इसके द्वारा आयु सीमा मानदंड में बदलाव को मंजूरी दी जाती है। अधिसूचना में लिखा गया है कि नियम के संशोधन के तहत जो व्यक्ति 31 दिसंबर, 2020 को ऊपरी आयु सीमा के भीतर था, उसे 31 दिसंबर, 2024 तक आयु सीमा के भीतर ही समझा जाएगा।
11:33 AM, 07-Mar-2023
Jobs Live डीयू के संघटक कॉलेजों में 3,900 से अधिक पद खाली
दिल्ली विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों में 3,900 से अधिक शिक्षण पद खाली हैं और 3000 से अधिक शिक्षक वर्तमान में उन रिक्त पदों के खिलाफ तदर्थ आधार पर काम कर रहे हैं।
11:00 AM, 07-Mar-2023
Sarkari Naukri Govt Jobs 2023
देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी (IIT) और भारतीय प्रबंध संस्थानों यानी आईआईएम (IIM) में करीब 29 हजार पद खाली हैं। इन तीनों श्रेणी के उच्च शिक्षा संस्थानों में 9,800 से अधिक शैक्षणिक और 18,500 गैर-शैक्षणिक पद खाली हैं।
10:15 AM, 07-Mar-2023
GOVT Jobs Orissa HC Recruitment
उच्च न्यायालय ओडिशा की जूनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 20 मार्च, 2023 तक का मौका है।
10:06 AM, 07-Mar-2023
Sarkari Naukri 2023 Live: डीआरडीओ, साई और जेकेपीएससी ने निकालीं नौकरियां, जानें कहां-किन पदों पर हो रही भर्ती?
Orissa High Court Recruitment 2023: ओडिशा उच्च न्यायालय ने जूनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।