फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jharkhand Exit Poll 2024 Live: सत्ता बनाए रखेंगे हेमंत सोरेन या NDA पलटेगा बाजी? एग्जिट पोल के अनुमान जारी

Wed, 20 Nov 2024 08:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 20 Nov 2024 08:14 PM IST
खास बातें

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Polls Live Updates:  झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए मतदान हुआ। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था।  इसके साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन
Jharkhand Exit Poll Results Live Jharkhand State Assembly Election Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Result
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:08 PM, 20-Nov-2024
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 'इंडिया' गठबंधन को 53 सीटें
वहीं, एक्सिस माय इंडिया के 81 सीटों के लिए जारी एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 'इंडिया' गठबंधन को 53 सीटें, जेकेएलएम को दो सीटें मिल सकती हैं। वहीं, टाइम्स नाऊ-जेवीसी ने एनडीए को 42 सीटें, इंडिया गठबधन को 38 और अन्य एक सीट मिलने का अनुमान जताया है। 
07:04 PM, 20-Nov-2024
चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में भी एनडीए को ज्यादा सीटें
चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन को 35 से 38, एनडीए को 45 से 50 और अन्य 3 से पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 
विज्ञापन
06:45 PM, 20-Nov-2024
मैट्रिज के एग्जिट पोल में एनडीए को 42-47 सीटें
मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन 'इंडिया' को 25 से 30 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 42 से 47 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को एक से 4 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पीपुल्स पल्स ने भी अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 44 से 53 सीटें दी हैं। इसने सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन को 25 से 37 सीटें दी हैं। 
06:30 PM, 20-Nov-2024
झारखंड की धरती पर अद्भुत रहा लोकतंत्र का पर्व: हेमंत सोरेन
दोनों चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि झारखण्ड की पावन धरती पर लोकतंत्र का यह महापर्व अद्भुत रहा। दोनों चरणों में राज्य की जनता ने अपनी आकांक्षाओं और आशाओं को मतदान के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि एक नए, समृद्ध और सशक्त झारखण्ड के निर्माण का संकल्प है।

'बुजुर्ग, युवा, श्रमिक , महिला, किसान - सभी ने उत्साह और उमंग के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया। सभी ने, खासकर, राज्य की आधी आबादी - हमारी मंईयां ने बढ़-चढ़कर अपने हक-अधिकार, मान और सम्मान के लिए ऐतिहासिक रूप से झामुमो और 'इंडिया' गठबंधन  को अपना असीम आशीर्वाद दिया।'

उन्होंने आगे लिखा, 'हम दृढ़ता से प्रण लेते हैं कि अमर वीर शहीदों के बलिदान को साकार करेंगे, महान क्रांतिकारियों के सपनों को पूरा करेंगे, आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देंगे और मिलकर बनाएंगे एक नया, सोना झारखण्ड!' सोरेन ने लिखा,'इस पावन अवसर पर मैं नतमस्तक हूं - प्रत्येक मतदाता के प्रति, कर्तव्यनिष्ठ मतदानकर्मियों के प्रति, झामुमो और INDIA गठबंधन के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति, और सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के प्रति, जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत किया है।'
 
06:24 PM, 20-Nov-2024
अब जानिए झारखंड में जिलावार कितना प्रतिशत मतदान हुआ-
06:17 PM, 20-Nov-2024

दूसरे चरण में 67.82 फीसदी मतदान

झारखंड के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 68.21 फीसदी मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:37 PM, 20-Nov-2024
गिरिडीह में मतदान समाप्त होते ही अधिकारियों ने ईवीएम को बंद किया। 
04:23 PM, 20-Nov-2024

झामुमो उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने वोट डाला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से झामुमो की उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा, लोगों ने विकास का रास्ता चुना है और वे अपना वोट डाल रहे हैं। अब मतदान खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। 23 नवंबर को नतीजे भी आ जाएंगे। मैं खासतौर गांडेय की जनता की आभारी हूं, मैं जहां भी जाती हूं, मुझे उनका प्यार मिलता है। 
 
03:38 PM, 20-Nov-2024
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे में दोपहर तीन बजे तक 61.47 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 
03:22 PM, 20-Nov-2024

जामताड़ा से उम्मीदवार इरफान अंसारी ने की वोट डालने की अपील

झारखंड के मंत्री और जामताड़ा से उम्मीदवार इरफान इंसारी ने कहा, मैं आप सभी से आग्रह करना चाहूंगा कि घर से बाहर निकलें और मतदान करें। हम संथाल परगना की सभी सीटें भारी मतों के अंतर से जीतने जा रहे हैं। भाजपा खत्म होने जा रही है। आप (भाजपा) बांग्लादेश से घुसपैठ का मुद्दा लेकर आए। आप गुजरात, मध्य प्रदेश, असम से आए हैं लेकिन यहां के लोग बांग्ला बोलते हैं। तो क्या इसका मतलब यह है कि हम बांग्लादेशी हैं। आदिवासी भी बंगाली बोलते हैं। मुस्लिम भी बंगाली बोलते हैं। दलित भी बंगाली बोलते हैं। क्या यह हमें बांग्लादेशी बनाता है? आपने बंगाली समुदाय को अपशब्द कहे, लोगों ने इसे खारिज कर दिया। झारखंड की सीमा बांग्लादेश से नहीं लगती। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed