West Bengal Polls Result LIVE: 'ममता की राजनीतिक यात्रा का अंत', नंदीग्राम-भवानीपुर से जीत के बाद बोले शुभेंदु
West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result, Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल में इस बार अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव हुआ। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने आपनी पूरी दम झोंकी। वोटिंग के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि राज्य में ममता दीदी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य सरकार बनाएगी? राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है, जिसमें कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
शुभेंदु अधिकारी का बयान- ममता की हार राजनीति से विदाई जैसी
नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों में जीत
सुवेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में डबल जीत दर्ज की है। नंदीग्राम सीट पर उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार पबित्र कर को हराया, वहीं भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पराजित कर राजनीतिक हलकों में बड़ा उलटफेर कर दिया।
आरजी कर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ की जीत
पश्चिम बंगाल की पानीहाटी विधानसभा सीट से एक भावनात्मक और अहम चुनावी नतीजा सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रत्ना देबनाथ, जो आरजी कर अस्पताल रेप पीड़िता की मां हैं, ने टीएमसी के तीर्थंकर घोष को 28,836 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
शुभेंदु अधिकारी 15 हजार+ वोटों से जीतें
ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनके प्रतिद्वंदी शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,114 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया।ये चुनाव नहीं, लूट- ममता
पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनाव नहीं बल्कि लूट है। भवानीपुर स्थित काउंटिंग सेंटर से बाहर निकलते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें गलत तरीके से हासिल की हैं। ममता ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने केंद्रीय बलों और केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही, हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी वापसी करेगी।अधीर रंजन चौधरी चुनाव हारे
बहरामपुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा उम्मीदवार शुभ्रत मैत्रा ने उन्हें 17,548 वोटों के अंतर से पराजित किया, जिससे इस सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला।भवानीपुर में ममता बनर्जी पीछे
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर सीट से आ रही ताजा जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिलहाल भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों में शुभेंदु अधिकारी ने बढ़त बना ली है और ममता बनर्जी करीब 554 वोटों से पीछे बताई जा रही हैं।बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक महाविजय- जेपी नड्डा
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता के विश्वास और बदलाव की जीत बताया है। जेपी नड्डा ने कहा कि यह परिणाम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण है। उनके अनुसार पश्चिम बंगाल में मिली यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश राज्य में बदलाव की इच्छा को दर्शाता है। लोगों ने विकास और सुशासन के पक्ष में मजबूत फैसला लिया है। जेपी नड्डा ने इस जीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही पश्चिम बंगाल की जनता का आभार भी व्यक्त किया गया।जनता की शक्ति की जीत, बंगाल में खिला कमल- पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक रूप से याद किए जाएंगे। उनके अनुसार यह जनता की शक्ति की जीत है और सुशासन की राजनीति की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता को नमन करते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा को मजबूत जनादेश दिया है।The Lotus blooms in West Bengal!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2026
The 2026 West Bengal Assembly Elections will be remembered forever. People's power has prevailed and BJP's politics of good governance has triumphed. I bow to each and every person of West Bengal.
The people have given a spectacular mandate to…
प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि भाजपा जनता की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को अवसर और सम्मान देने वाली सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने भाजपा की इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यह सफलता वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमीन पर लगातार काम किया, कठिन परिस्थितियों का सामना किया और विकास के एजेंडे को जनता तक पहुंचाया।
अमित शाह ने बंगाल की जनता को किया नमन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य की जनता का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन। उनके अनुसार यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के समर्थकों के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश है।बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन 🙏
— Amit Shah (@AmitShah) May 4, 2026
यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है।
यह TMC के ‘भय’ के ऊपर श्री @narendramodi जी पर ‘भरोसे’ की जीत है।
मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में माँ गंगा के…
अमित शाह ने अपने बयान में कहा कि यह परिणाम TMC के भय के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसे की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का समय है, क्योंकि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक पूरे बंगाल में पार्टी का भगवा ध्वज सम्मान के साथ लहरा रहा है।
बंगाल चुनाव परिणाम: भाजपा ने जीती अब तक 20 सीटें
ताजा आंकड़ों के मुताबिक-- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 30 सीटों पर जीत, 182 सीटों पर बढ़त, कुल 202
- ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC): 9 सीटों पर जीत, 77 सीटों पर बढ़त, कुल 85
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 1 सीट पर जीत, 1 सीट पर बढ़त, कुल आंकड़ा 2 तक पहुंचा।