फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update Live: मध्यप्रदेश के 25 जिलों में बारिश के आसार, उत्तरकाशी हिमस्खलन स्थल से अब तक 26 शव बरामद

Sat, 08 Oct 2022 07:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 Oct 2022 07:05 PM IST
खास बातें

Weather Forecast Update UP, Uttarakhand Live News in Hindi: देश के कई हिस्सों में बेमौसम बरसात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को ठंड महसूस हो रही है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में अभी भी बारिश हो रही है और यह अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है। पहाड़ी राज्यों के अलावा यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भी तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Weather Forecast Live Updates Imd Heavy Rains Alert UP, Uttarakhand, Delhi NCR Mumbai Mausam KI Jankari News
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

07:04 PM, 08-Oct-2022

10 तारीख के बाद बारिश नहीं होगी

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में आज हल्की बारिश हुई है और कल भी हल्की बारिश होगी। कोई चेतावनी नहीं है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 तारीख के बाद बारिश नहीं होगी।
02:29 PM, 08-Oct-2022

अगले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के 25 जिलों में  बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज  उज्जैन, आगर मालवा, टीकमगढ़, शाजापुर भिंड,  मुरैना, नर्मदापुरम, सीहोर छतरपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, ग्वालियर, दतिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा में तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
12:59 PM, 08-Oct-2022

 नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा

नेपाल के निचले इलाके में हुई बारिश के बाद बिहार में मुसीबत बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि वहां तीन दिनों से लगातार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गंडक नदी का जलस्तर जहां बढ़ वहीं पश्चिमी चंपारण में सिकटा नदी का पानी स्कूल में घुस गया है।
12:15 PM, 08-Oct-2022

उत्तरकाशी हिमस्खलन में अब तक 26 शव बरामद

उत्तरकाशी हिमस्खलन स्थल से अब तक 26 शव बरामद हुए हैं। शेष तीन पर्वतारोहियों के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
11:22 AM, 08-Oct-2022

इन राज्यों में नौ अक्तूबर को बारिश के आसार

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में नौ अक्तूबर को बारिश के आसार हैं जबकि मध्यप्रदेश में 11 अक्तूबर को हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं।
10:32 AM, 08-Oct-2022

दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट

बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:29 AM, 08-Oct-2022

यूपी-उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है।
09:53 AM, 08-Oct-2022

मुंबई में बारिश का दौर जारी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुछ हिस्सों में लगातार भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। आज सुबह सायन क्षेत्र से दृश्य।

 
09:41 AM, 08-Oct-2022

Weather Update Live: मध्यप्रदेश के 25 जिलों में बारिश के आसार, उत्तरकाशी हिमस्खलन स्थल से अब तक 26 शव बरामद

देश के कई हिस्सों में बेमौसम बरसात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को ठंड महसूस हो रही है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में अभी भी बारिश हो रही है और यह अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है। पहाड़ी राज्यों के अलावा यूपी, बिहार महाराष्ट समेत कई राज्यों में भी तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed