फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update Live: दिल्ली-एनसीआर को कल से मिलेगी बारिश से राहत, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट

Sun, 09 Oct 2022 10:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Oct 2022 10:36 PM IST
खास बातें

Weather Forecast Update UP, Uttarakhand Live News in Hindi: अक्तूबर के शुरुआती सप्ताह में विदा होने वाला मानसून उत्तर भारत में सितम बरपा रहा है। नोरू चक्रवात की वजह से इसके पूरे महीने बने रहने की संभावना है। इस कारण हो रही बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर व उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में जलभराव की स्थिति बन गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Weather Forecast Live Updates Heavy Rains in Delhi-NCR, UP, Uttarakhand, Mumbai Mausam Ki Jankari News
दिल्ली में बारिश - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:31 PM, 09-Oct-2022

23 राज्यों में येलो चेतावनी

मौसम विभाग ने रविवार को यूपी,बिहार और महाराष्ट्र समेत 23 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि, गुजरात के कुछ हिस्से, तेलंगाना, पुदुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल व पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
09:43 PM, 09-Oct-2022

बिजली गिरने से दो की मौत, 21 घायल

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य झुलस गए। यह घटना राज्य की राजधानी से लगभग 350 किलोमीटर दूर जिले के नुआगांव ब्लॉक के बनीलाटा में एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान हुई। मृतकों में से एक फुटबॉल खिलाड़ी था, पुलिस ने कहा कि घायलों में से अधिकांश दर्शक थे। इस बीच आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक चक्रवात के कारण राज्य में दो और दिनों के लिए बारिश की गतिविधियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
04:38 PM, 09-Oct-2022

राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

गोरखपुर में बारिश की वजह से राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, जिससे कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
 

 
03:02 PM, 09-Oct-2022

दिल्ली-एनसीआर में कल नहीं होगी बारिश

बारिश का सितम झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कल से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं बन रही है। अभी तक मयूर विहार में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 
02:27 PM, 09-Oct-2022

सिक्किम- बंगाल के बीच सड़क मार्ग टूटा

सिक्किम में भारी बारिश के चलते रविवार तड़के प्रदेश के कई जगह भूस्खलन हुए। जिससे गंगटोक और पश्चिम बंगाल के बीच सड़क संपर्क टूट गया। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पूर्वी सिक्किम में सिंगतम और रंगपो के बीच दो स्थानों 19 माइल और 20 माइल पर राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर बड़े-बड़े बोल्डर जाम हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि सिंगतम से गंगटोक की ओर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन की वजह से मार्ग पर 32 मील के पास मलबा आने जाने की वजह से यातायात ठप हो गया। विभागीय अधिकारी ने बताया कि मलबे को साफ करने और यातायात के लिए रास्ता फिर से खोलने में एक पूरा दिन लग सकता है। सिलीगुड़ी जाने वाले यात्रियों को पश्चिम बंगाल की सीमा तक जाने के लिए सेंट्रल पेंडम या पकयोंग से होकर जाने वाली सड़कों का उपयोग करने के लिए कहा गया है।
12:55 PM, 09-Oct-2022

बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रोक 

भारी बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा को रोक दिया गया है। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा को शुरू की जाएगी। घांघरिया मे तैनात एसआई नरेंद्र कोठियाल ने बताया कि हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी के चलते सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को रोका गया है। घांघरिया में लगभग ढाई सौ तीर्थयात्री रोके गए हैं। बीते शुक्रवार रात को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर इस सीजन का पहला हिमपात हुआ। वहीं दोनों धामों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। उधर, लगातार मौसम खराब होने से केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में और बदरीनाथ की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई। हेमकुंड में करीब ढाई इंच तक बर्फ जम गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:40 AM, 09-Oct-2022

दिल्ली में 15 साल बाद टूटा बारिश का रिकॉर्ड 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2007 के बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। रविवार को भारत मौसम विज्ञान के आंकड़ों के अनुसार, शहर में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 74 मिमी की लगातार बारिश हुई। इसके बाद पारा सामान्य से 10 डिग्री नीचे आ गया। वहीं लगातार बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। सुबह नौ बजे एक्यूआई  54 दर्ज किया गया। 
 
10:56 AM, 09-Oct-2022

गुरुग्राम में कई जगह जलभराव

दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव की स्थिति हो गई है। गुरुग्राम में कई जगह सड़कों को लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा।
10:23 AM, 09-Oct-2022

कुमाऊं में आज भारी बारिश का अलर्ट

कुमाऊं मंडल के जिलों में आज रविवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के इन स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के बाकी स्थानों पर कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
10:06 AM, 09-Oct-2022

गुजरात में दो दिन बाद थम सकती है बारिश 

गुजरात में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हो रही है। यहां पर मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद ही यहां बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed