UK PM in Mumbai LIVE: मुंबई पहुंचे ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर, मोदी के साथ विजन 2035 पर करेंगे वार्ता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था में शुरू हुई उथल-पुथल के बीच भारत की ब्रिटेन के साथ साझेदारी के एक नए युग की शुरुआत होने की संभावना है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद सर किएर स्टार्मर बुधवार को पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे-अजित पवार और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका मुंबई में स्वागत किया। यहां वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यहां पढ़ें स्टार्मर के दौरे से जुड़े अपडेट्स...
लाइव अपडेट
Yash Raj Films CEO Akshaye Widhani, UK Prime Minister Keir Starmer and actor Rani Mukerji watch a screening during the PM's visit to Yash Raj Films in Mumbai.
— ANI (@ANI) October 8, 2025
(Pics source: Pool via Reuters) pic.twitter.com/4FiQMcAY5M
UK Prime Minister Keir Starmer takes a selfie with a disposable camera during an interaction with business leaders at the Taj Mahal Palace in Mumbai.
— ANI (@ANI) October 8, 2025
(Pic Source: Pool via Reuters) pic.twitter.com/GEUg4t8Irg
तीन दिवसीय ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2025 में 75 से अधिक देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। आयोजन में लगभग 7500 कंपनियां, 800 वक्ता, 400 प्रदर्शक और भारतीय व विश्व स्तर के 70 प्रमुख नियामक संस्थान भाग लेंगे। इसमें सिंगापुर का मौद्रिक प्राधिकरण (मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर), जर्मनी का ड्यूश बुंडे बैंक जैसे प्रतिष्ठित नियामक शामिल है।
पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विजन 2035 रोडमैप के तहत भारत–ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान दोनों दिग्गज भारत–ब्रिटेन कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) और अन्य वैश्विक-क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विजन 2035 व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा, स्वास्थ, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों के प्रमुख स्तंभों में कार्यक्रमों और पहलों का एक केंद्रित है।
#WATCH | UK Prime Minister Keir Starmer arrived at the Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport in Mumbai earlier today.
— ANI (@ANI) October 8, 2025
He was recieved by Maharashtra CM Devendra Fadnavis, Deputy CMs Eknath Shinde and Ajit Pawar, and Maharashtra Governor Acharya Devvrat.
(Source:… pic.twitter.com/m8JpYXSxb9