फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamil Nadu Govt Formation LIVE: राज्यपाल से मिले टीवीके प्रमुख विजय; CPM, CPI और VCK के नेताओं ने की बैठक

Thu, 07 May 2026 09:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 07 May 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu Government Formation LIVE updates in hindi tvk vijay majority dmk aiadmk congress bjp vck
राज्यपाल के सामने आधिकारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश करते टीवीके अध्यक्ष विजय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएआई

लाइव अपडेट

09:09 PM, 07-May-2026

डीएमके ने स्टालिन को दिया बड़े फैसले लेने का अधिकार

डीएमके ने आज विधायक दल की बैठक की। इसमें कई बड़े प्रस्ताव पास हुए। पार्टी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन को सभी राजनीतिक निर्णय लेने के लिए सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया है। प्रस्ताव में जोर देकर कहा गया कि तमिलनाडु वर्तमान में किसी अन्य चुनाव के लिए तैयार नहीं है और राज्य को एक स्थिर सरकार की सख्त जरूरत है। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया कि द्रविड़ आंदोलन के सिद्धांतों के विरोधी दलों को राज्य की राजनीति में जगह नहीं बनाने दी जाएगी। मौजूदा प्रशासनिक परिस्थितियों को देखते हुए स्टालिन अब गठबंधन और सरकार गठन पर अंतिम फैसला लेंगे।
08:57 PM, 07-May-2026

तमिलनाडु संकट पर संजय राउत का बड़ा बयान, विजय को न्योता न देना भाजपा की साजिश

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर द्वारा टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। नासिक में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने इसे अत्यंत असंविधानिक कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि 234 सदस्यीय सदन में 108 सीटों के साथ विजय की पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। 112 विधायकों (कांग्रेस सहित) की सूची सौंपने के बाद भी न्योता न देना लोकतंत्र का अपमान है। राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज्यपाल जानबूझकर अड़ंगा लगा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
01:34 PM, 07-May-2026

Tamil Nadu Govt Formation LIVE: निर्वाचित सदस्यों का शपथ न ले पाना लोकतंत्र और राज्य का अपमान: कमल हासन

फिल्म निर्माता और मक्कल नीधि मैयम के नेता कमल हासन ने कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जनता ने किसी एक दल को अपने दम पर सरकार बनाने का स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है। तमिलनाडु के इतिहास में ऐसा परिणाम पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि उनके भाई एमके स्टालिन ने यह घोषणा की है कि उनकी पार्टी जनता के फैसले का सम्मान करेगी और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी। कमल हासन ने इसे राजनीतिक परिपक्वता बताया।

उन्होंने कहा कि अब सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे संविधान के अनुसार अपना कर्तव्य निभाएं। उन्होंने कहा कि यह कोई मांग नहीं, बल्कि उनके सांविधानिक दायित्व की याद दिलाना है।

हासन ने कहा कि विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने 108 सीटें जीती हैं। ऐसे में उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करना तमिलनाडु की जनता के जनादेश का अपमान होगा। उन्होंने कहा कि 233 निर्वाचित सदस्य अब तक शपथ नहीं ले पाए हैं, जो लोकतंत्र और राज्य दोनों का अपमान है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एसआर बोम्मई मामले का हवाला देते हुए कहा कि बहुमत का परीक्षण विधानसभा में होना चाहिए, न कि राजभवन में। कमल हासन ने कहा कि वह पार्टी राजनीति की बात नहीं कर रहे, बल्कि एक भारतीय नागरिक के रूप में अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता के फैसले का सम्मान होना चाहिए।
 
01:07 PM, 07-May-2026

भाकपा, माकपा और वीसीके के नेताओं ने की बैठक

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और वीसीके के नेताओं ने बुधवार को चेन्नई में बैठक की। 
12:33 PM, 07-May-2026

बहुमत साबित होते ही शपथ ले सकेंगे विजय: सूत्र

टीवीके प्रमुख विजय शपथ तभी ले सकते हैं, जब उनके पास बहुमत साबित हो जाए। तमिलनाडु के राज्यपाल राज्य में एक स्थिर सरकार चाहते हैं। जैसे ही बहुमत साबित हो जाएगा, विजय शपथ ले सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
12:05 PM, 07-May-2026

चार बार के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने पुदुचेरी सीएम पद से दिया इस्तीफा

एआईएनआरसी के नेता एन रंगासामी ने पुदुचेरी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। रंगासामी ने अपना इस्तीफा उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन को सौंपा। वह चार बार (2001-2006, 2006-2008, 2011-2016, और 2021 से अब तक) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रहे। रंगासामी के नेतृत्व वाले राजग ने 30 सदस्यीय विधानसभा में 18 सीटें जीत/बढ़त कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। राजग में एआईएनआरसी, अन्नाद्रमुक, भाजपा और लछिया जननायगा कड़गम (एलजेके) शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 AM, 07-May-2026

राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंचे टीवीके प्रमुख विज

टीवीके प्रमुख विजय तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करने के लिए लोक भवन पहुंचे।
10:43 AM, 07-May-2026

आज सुबह 11 बजे राज्यपाल से मिलेंगे टीवीके प्रमुख 

टीवीके प्रमुख विजय आज सुबह 11 बजे तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 234 में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। कांग्रेस ने पांच सीटें जीतने के बाद सरकार बनाने के लिए टीवीके को पूरा समर्थन देने का फैसला किया है।
09:38 AM, 07-May-2026

विजय ने शपथ से पहले मुख्यमंत्री के काफिले वाली गाड़ियां लेने से इनकार किया: टीवीके

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय ने मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्हें प्रोटोकॉल के तहत दी गई पुलिस के काफिले वाली गाड़ियों को लेने से इनकार कर दिया। पार्टी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें जो मुख्यमंत्री स्तर की काफिले की गाड़ियां दी गई थीं, वे वापस कर दी गई हैं। लेकिन उन्हें आधिकारिक रूप से वापस नहीं लिया गया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पहले से ही चल रही हैं।

टीवीके ने साफ किया कि पार्टी के संस्थापक विजय ने खुद अनुरोध किया था कि काफिले की गाड़ियां वापस कर दी जाएं। टीवीके ने बयान जारी कर कहा कि विजय ने कहा है कि वह निर्णायक जनादेश के साथ सरकार बनाने के बाद ही मुख्यमंत्री स्तर की आधिकारिक सुरक्षा स्वीकार करेंगे। चार मई को जब टीवीके ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतीं, तब विजय को दी गई चार काफिले की गाड़ियां उनके आवास से उनके अनुरोध के बाद वापस भेज दी गईं।

बयान में कहा गया कि छह मई को भी पुलिस ने उनके पनैयूर स्थित आवास और यहां लोक भवन के सामने सुरक्षा तैनात की थी, जब विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उस समय भी विजय ने सरकारी वाहन का उपयोग नहीं किया और राज्यपाल से मिलने निजी तौर पर गए।
08:43 AM, 07-May-2026

एआईएएडीएम ने नवनिर्वाचित विधायकों को पुदुचेरी के होटल में ठहराया

एआईएडीएमके ने कहा कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों (एमएलए) को पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी ले जाया गया है और उन्हें वहीं ठहराया गया है। पार्टी प्रवक्ता कोवई सत्यन ने बुधवार को बताया कि विधायकों को पुदुचेरी में रखा गया है। लेकिन कितने विधायक वहां ले जाए गए हैं, इस बारे में उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

उन्होंने यह भी नहीं बताया कि इन विधायकों को पुदुचेरी ले जाने के पीछे क्या कारण है। यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब राज्य की 234 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने को लेकर सियासी हलचल तेज है और विभिन्न दलों के बीच समर्थन जुटाने की कोशिशें चल रही हैं।

इसी बीच, टीवीके बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं Iकांग्रे के पास 5 विधायक हैं और उसने पहले ही टीवीके को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। हाल के विधानसभा चुनाव परिणामों के अनुसार, डीएमके को 59 सीटें मिली हैं। एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं, जबकि टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा, कांग्रेस को 5, पीएमके को 4, आईयूएमएल को 2, भाकपा को 2, माकपा को 2 और वीसीके को 2 सीटें मिली हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed