Sharad Yadav Death News Live: पैतृक गांव में शरद यादव का अंतिम संस्कार कल, अमित शाह-राहुल ने दी श्रद्धांजलि
{"_id":"63c0ba60787e8b193756f564","slug":"sharad-yadav-passed-away-funeral-news-live-updates-former-jdu-president-delhi-madhya-pradesh-pay-respect","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sharad Yadav Death News Live: पैतृक गांव में शरद यादव का अंतिम संस्कार कल, अमित शाह-राहुल ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 13 Jan 2023 06:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:44 PM IST
खास बातें
JDU Ex-President Sharad Yadav Death Live News in Hindi : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव नहीं रहे। गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह 75 साल के थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी ने निधन की जानकारी दी। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। पल-पल की कवरेज के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
शरद यादव का शोकाकुल परिवार।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
06:43 PM, 13-Jan-2023
तमिलनाडु के सीएम और राज्यपाल ने जताया दुख
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और पट्टाली मक्कल काची के नेताओं ने दिग्गज समाजवादी नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल रवि ने शरद यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करके हुए उनके परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अपने एक ट्वीट में राज्यपाल ने कहा, वह एक गतिशील सांसद थे, जो लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध थे।
वहीं, मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने ट्वीट में कहा कि राजद नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से गहरा दुख हुआ। हमने सबसे बड़े समाजवादी नेताओं में से एक को खो दिया है, जो अपनी अंतिम सांस तक लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहे।
01:43 PM, 13-Jan-2023
उनके जाने से एक युग की समाप्ति हुई: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि शरद यादव ने जबलपुर विश्वविद्यालय से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे वो राष्ट्रीय राजनीति में आए। जब तक वो राजनीति में सक्रिय थे तब तक उन्होंने अपने विचारों से भारतीय राजनीति को प्रभावित किया। उनके जाने से एक युग की समाप्ति हुई है।
विज्ञापन
01:36 PM, 13-Jan-2023
धर्मेंद्र प्रधान और राबड़ी देवी ने दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
12:43 PM, 13-Jan-2023
JP Nadda
- फोटो : ANI
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को धार देने वाले हमारे वरिष्ठ नेता शरद यादव जी हमारे बीच में नहीं है। उनकी क्षति हम सभी को हमेशा खलती रहेगी।
12:38 PM, 13-Jan-2023
शरद यादव का अंतिम संस्कार कल होगा
जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का अंतिम संस्कार शनिवार को मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। जदयू की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख गोविंद यादव ने कहा कि वरिष्ठ नेता का अंतिम संस्कार नर्मदापुरम (पहले होशंगाबाद) जिले की बाबई तहसील के उनके पैतृक गांव आंखमऊ में शनिवार को किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर विमान से दिल्ली से मध्यप्रदेश लाया जाएगा।
10:47 AM, 13-Jan-2023
देश के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूर्णिय क्षति: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शरद यादव का हमारे बीच न रहना देश के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूर्णिय क्षति है। पांच दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने हमेशा जनता के मुद्दे और पिछड़ों के मुद्दे उठाए। समाजवादी पार्टी के मूल सिद्धांतों को अंतिम सांस तक वे आगे लेकर चलते रहें। आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ कर जो नेतृत्व निकला उसमें शरद यादव प्रमुख नेता थे। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवारजनों, समर्थकों, अनुयायियों को दुख सहन करने की शक्ति दे ऐसी प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:30 AM, 13-Jan-2023
Amit Shah
- फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी।
09:51 AM, 13-Jan-2023
शरद यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति: पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शरद यादव के निधन को भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि उनके निधन पर उनके परिवार और अनुयायियों को संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
09:30 AM, 13-Jan-2023
नीतीश कुमार ने जताया दुख
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से दुखी हूं। शरद यादव के साथ मेरा बहुत गहरा रिश्ता था। उनके निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे। उनका निधन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय है। उनकी आत्मा को शांति मिले।
09:00 AM, 13-Jan-2023
मैंने शरद यादव से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा: राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैंने शरद यादव से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है, वह आज हमारे बीच नहीं रहे तो काफी दु:ख हो रहा है। उन्होंने कभी अपना सम्मान नहीं खोया, जबकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है।