Rajya Sabha Election 2022 LIVE: महाराष्ट्र में छह में से तीन पर भाजपा का कब्जा, संजय राउत बोले- चुनाव आयोग ने हमारा एक वोट अमान्य किया
Rajya Sabha Chunav Voting Result 2022 Live Updates in Hindi: चार राज्यों की 16 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। अब उनके नतीजे आने लगे हैं।
लाइव अपडेट
महाराष्ट्र की छह सीटों में से भाजपा ने तीन सीटें जीती हैं। शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने एक-एक सीट जीती। शिवसेना के संजय पवार चुनाव हार गए हैं।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमारा एक वोट को अमान्य कर दिया। हमने दो वोटों का विरोध किया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव आयोग ने भाजपा का पक्ष लिया।
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पीयूष गोयल और अनिल बोंडे को 48-48 वोट मिले हैं। हमारे तीसरे उम्मीदवार को शिवसेना के संजय राउत से ज्यादा वोट मिले हैं।
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का क्षण है क्योंकि भाजपा के तीनों उम्मीदवार जीत गए हैं।
हरियाणा के सीएम मनोहर खट्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है। कृष्ण लाल पंवार और कार्तिकेय शर्मा को जिताने के लिए मैं सभी विधायकों का धन्यवाद करता हूं। यह लोकतंत्र की जीत है। मुझे उम्मीद है कि दोनों सदन में हरियाणा के लोगों से जुड़े मामलों को उठाएंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यसभा चुनाव 2022 में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार और भाजपा-जजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को उनकी जीत के लिए बधाई दी।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया कि हरियाणा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और कार्तिकेय शर्मा को बधाई।
Haryana CM Manohar Lal Khattar congratulates BJP candidate Krishan Lal Panwar and BJP-JJP backed independent candidate Kartikeya Sharma for their win in the #RajyaSabhaElection2022 pic.twitter.com/qxAcOt4b2d
— ANI (@ANI) June 10, 2022
भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा जीते
कांग्रेस के अजय माकन हार गए हैं। चुनाव में भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा जीत गए हैं।
#Update | Maharashtra | Counting of votes for the six seats of Rajya Sabha election begins
— ANI (@ANI) June 10, 2022
चुनाव आयोग ने हरियाणा में राज्यसभा सीटों के लिए मतगणना की अनुमति दी। साथ ही महाराष्ट्र के संदर्भ में चुनाव आयोग ने आरओ/ऑब्जर्वर/स्पेशल ऑब्जर्वर की रिपोर्ट का विश्लेषण करने और वीडियो फुटेज देखने के बाद विस्तृत आदेश पारित किया, विधायक सुहास कांडे द्वारा डाले गए वोट को अस्वीकार करने के लिए आरओ को निर्देश दिया और वोटों की गिनती शुरू करने की अनुमति दी।
Election Commission allows counting for #RajyaSabha seats in Haryana
— ANI (@ANI) June 10, 2022
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बोले- महा विकास अघाड़ी दल ही जीतेगा
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमने भाजपा विधायक एस मुनगंटीवार और निर्दलीय विधायक रवि राणा के बारे में चुनाव आयोग से शिकायत की है। चुनाव आयोग मामले की सुनवाई कर रहा है। हार के डर से भाजपा ने मतगणना प्रक्रिया को रोकने की कोशिश की, लेकिन महा विकास अघाड़ी दल ही जीतेगा।
#RajyaSabhaPolls | We've complained to Election Commission about BJP MLA S Mungantiwar & independent MLA (Ravi Rana). Election Commission is hearing the(matter).Fearing defeat,BJP tried to stop the counting process,but Maha Vikas Aghadi will win: Maharashtra Congress' Nana Patole pic.twitter.com/xqrMJSm3NS
— ANI (@ANI) June 10, 2022