Live: राजस्थान के 51 हजार से अधिक केंद्रों पर मतदान कल; राहुल को नोटिस पर शिवसेना बोली- चुनाव आयोग से भी सवाल
Rajasthan and Telangana Vidhan Sabha Chunav 2023 Voting, Results Date News in Hindi: बसपा सुप्रीमो मायावती ने राहुल गांधी के जातीय जनगणना के वादे पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी खुलेआम जातीय जनगणना कराने की बात कर रही है लेकिन पूर्व की कांग्रेस सरकार में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की मांग को ठुकरा दिया गया था। तेलंगाना में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंची मायावती ने राज्य के पेदापल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस सत्ता में रही और उनकी सरकार में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों ने एससी और एसटी की तर्ज पर उन्हें भी आरक्षण देने की मांग की थी लेकिन कांग्रेस ने उनकी नहीं सुनी लेकिन अब वोट पाने के लिए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार के दौरान कह रहे हैं कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। मायावती ने कहा कि काका कालेलकर आयोग और मंडल आयोग की रिपोर्ट में ओबीसी वर्ग को भी आरक्षण देने की बात कही गई थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने उन रिपोर्ट्स को लागू ही नहीं किया। मायावती ने तेलंगाना की बीआरएस सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
राहुल को नोटिस पर शिवसेना सांसद का बयान- खुद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री शाह ने भी दिए आपत्तिजनक बयान
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग की तरफ से भेजी गई नोटिस पर शिवसेना सांसद ने समर्थन किया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खेमे की समर्थक- सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा से तीखे सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री ने कई मौकों पर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। अब भी लगातार बयानबाजी हो रही है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न होना चौंकाने वाला है। प्रियंका ने कहा, चुनाव आयोग अगर एकतरफा हो रहा है तो सवाल चुनाव आयोग पर भी उठेंगे।#WATCH कांग्रेस नेता राहुल गांधी को EC के नोटिस पर (UTB) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, मुर्खों के सरदार सहित अन्य शब्दों का इस्तेमाल तो शायद राहुल गांधी ने नहीं किया था बल्कि देश के प्रधानमंत्री ने किया है और वे अब भी लगातार कर रहे हैं... वे(राहुल… pic.twitter.com/nHLJP6Eipa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2023
राजस्थान के 51,890 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तमाम तैयारियां हो चुकी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पूरे राज्य में 51,890 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। 12500 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं। सुरक्षा इंतजामों के संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, जनता बेखौफ होकर मतदान कर सकेगी।#WATCH जयपुर, राजस्थान: मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने चुनाव की तैयारी पर कहा, "7 बजे से मतदान शुरू होगा... कुल 51,890 मतदान केंद्र हैं... लगभग 12500 पोलिंग बूथ संवेदनशील है, जिसे देखते हुए वेब कास्टिंग, CAPF, वीडियोग्राफी आदि की व्यवस्था की गई है जिससे लोग निर्भीक होकर… pic.twitter.com/3UVhPn1KG0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2023
लोकसभा स्पीकर और राजस्थान के सांसद ने की बंपर वोटिंग की अपील
राजस्थान से निर्वाचित भाजपा सांसद और अब लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने स्थानीय लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की है। उन्होंने 25 नवंबर की वोटिंग को लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व बताया और कहा कि जनता को अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए बड़ी संख्या में विधानसभा चुनाव-2023 में मतदान करना चाहिए। बिरला ने राजस्थान के विकास के लिए जनता से बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आह्वान किया।#WATCH कोटा: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, "25 नवंबर को हम लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मना रहे हैं... लोकतंत्र के उत्सव में हम अधिकतम मतदान कर लोकतंत्र की शक्ति बढ़ाने का काम करें... मेरा आग्रह है कि आप निर्धारित समय में राजस्थान की उन्नति, प्रगति और विकास के लिए अपने मताधिकार… pic.twitter.com/r9U1PcMMQQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2023
कांग्रेस का दावा- राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में अंडरकरंट; पूर्व सीएम वसुंधरा का पलटवार
राजस्थान में चुनावी समर से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा, तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना के दौरान इसका पता लगेगा कि कौन सी पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है। इससे पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में अंडरकरंट है। जनता कांग्रेस नेताओं के साथ है।#WATCH झालावाड़, राजस्थान: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा, "उन्हें 3 तारीख को पता चलेगा कितना अंडरकरंट है, तब तक अंडरकरंट रहने दीजिए।" https://t.co/hlwyUg7x8r pic.twitter.com/U0kzuM4c80
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2023
तेलंगाना में भाजपा का धुआंधार चुनाव प्रचार, अमित शाह और राजनाथ के रोड शो
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होने हैं। इससे पहले भाजपा चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। इसके संकेत उस समय मिले जब बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो कर जनता से भाजपा के लिए समर्थन मांगा।#WATCH तेलंगाना चुनाव | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजेंद्रनगर में रोड शो किया। pic.twitter.com/lZRQrOKj92
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2023
भाजपा तेलंगाना में मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से बनाएगी
रोड शो के दौरान शाह ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, भाजपा की घोषणा के अनुसार पार्टी को बहुमत मिलने पर तेलंगाना में मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से बनाया जाएगा। भाजपा मुस्लिम आरक्षण खत्म करेंगे और SC, ST और OBC को आरक्षण देगी।#WATCH तेलंगाना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हमने बहुत सारे वादे किए हैं। उनमें से एक यह है कि मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से बनाया जाएगा। हम मुस्लिम आरक्षण खत्म करेंगे और SC, ST और OBC को आरक्षण देंगे। हम मडिगा समुदाय को वर्टिकल आरक्षण देने का भी वादा किया है। हमने राज्य… pic.twitter.com/W8DTOA4kzp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2023
हैदराबाद में रक्षा मंत्री का रोड शो
शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में बाइक रोड शो किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी से उत्साहित स्थानीय जनता सैकड़ों की संख्या में रोड शो में शामिल हुई।#WATCH हैदराबाद (तेलंगाना): केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आज भाजपा उम्मीदवार के साथ बाइक रोड शो में शामिल हुए। pic.twitter.com/MMg352fx1R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2023
तुष्टिकरण की सियासत; केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का बयान
तेलंगाना में तुष्टिकरण की सियासत का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, कांग्रेस वैचारिक तौर पर समर्थन कर सकती है, लेकिन भाजपा कभी ऐसी राजनीति का समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अलावा हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM, सत्तारूढ़- भारत राष्ट्र समिति (BRS) भी तुष्टिकरण में लिप्त हैं। सभी एक ही सिक्के के पहलू हैं।
#WATCH हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने तेलंगाना चुनाव पर कहा, "...वैचारिक रूप से तुष्टिकरण की राजनीति के साथ कांग्रेस हो सकती है लेकिन भाजपा नहीं हो सकती। ये तीनों(AIMIM, BRS, कांग्रेस) एक ही सिक्के के पहलू हैं और उसका नाम है तुष्टिकरण की राजनीति, हम इसके विपरीत हैं।" pic.twitter.com/KWDCTGbb1K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2023
पायलट का आरोप- राजस्थान में जातिगत राजनीति कर रही भाजपा, अच्छे संकेत नहीं
कद्दावर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आरोप लगाया है कि राजस्थान में भाजपा जातिगत राजनीति कर रही है। यह अच्छे संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी हार सामने देखकर भाजपा जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। पायलट ने कहा, प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार बनने में राजस्थान के आठ करोड़ लोगों की भूमिका होती है।#WATCH टोंक, राजस्थान: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "राजस्थान में 8 करोड़ लोग रहते हैं, जब सरकार बनती है तब सबका समर्थन मिलता है... जातिगत राजनीति करना कोई स्वस्थ्य संकेत नहीं है... जब भाजपा को लगता है कि वे चुनाव हारेंगे तब वे जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं।" pic.twitter.com/HQ0Oa4dqhS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2023
'तेलंगाना में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नहीं, बीआरएस 100 से अधिक सीटें जीतेगी'
तेलंगाना में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचीं प्रियंका गांधी
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस लगातार जनसभाएं, रैलियां आयोजित कर रही है। कांग्रेस के स्टार प्रचार लगातार लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तेलंगाना के पालकुर्थी में आयोजित चुनावी रैली में पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, आज कल कुछ ज्यादा ही पेपर लीक हो रहे हैं। हमारे सत्ता में आते ही यह समस्या ही खत्म हो जाएगी। इस समस्या के समाधान के लिए हम एक नौकरी कैलेंडर की शुरुआत करेंगे। हम दो लाख नौकरियां देंगे। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्यालयों का निर्माण करेंगे।मुख्यमंत्री चंद्रशेखर ने चुनावी रैली में भाजपा-कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दल जोर अजमाइश कर रहे हैं। लगातार सभी दल एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केसीआर ने कई घोटाले किए हैं, भाजपा के सत्ता में आते ही सभी भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होंगे। वहीं दूसरी ओर, एक चुनावी रैली में राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता यह कहकर वोट मांग रहे हैं कि चुनाव के बाद बीआरएस में शामिल हो जाएंगे। कांग्रेस के अहसास हो गया कि सूबे में उनकी हार निश्चित है।वहीं मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने भाजपा को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से पूछा, आखिर भाजपा को वोट क्यों दें, जब उन्होंने राज्य को एक मेडिकल कॉलेज और नवोदय स्कूल तक नहीं दिया है।