PM Modi Nepal Visit: पीएम मोदी का एक दिवसीय नेपाल दौरा पूरा, मंदिर में पूजा से लेकर बौद्ध केंद्र के उद्घाटन तक, ये रहीं दौरे की खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल यात्रा पर हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा किया। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा व उनकी पत्नी भी पीएम के साथ रहीं। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी सम्पन्न हुई, जिसमें छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मोदी-देउबा ने किया बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन
मोदी और देउबा ने लुम्बिनी बौद्ध विहार क्षेत्र में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज (भारत अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र) के निर्माण कार्य के लिए आधारशिला रखी। निर्माण का कार्य पूरा हो जाने के बाद यह विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला केंद्र बन जाएगा और यहां दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक पहलुओं का आनंद ले सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्कृति और विरासत केन्द्र का निर्माण भारत स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा लुम्बिनी विकास ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। मोदी ने इसकी कई फोटोज साझा कीं।पीएम मोदी ने बताया गुजरात का बौद्ध धर्म और शिक्षा से कनेक्शन
पीएम मोदी ने कहा, "नेपाल में लुम्बिनी म्यूज़ियम का निर्माण भी दोनों देशों के साझा सहयोग का उदाहरण है और आज हमने लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में डॉ अम्बेडकर चेयर ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज स्थापित करने का भी निर्णय लिया। पीएम ने कहा, "जिस स्थान पर मेरा जन्म हुआ, गुजरात का वडनगर, वो सदियों पहले बौद्ध शिक्षा का बहुत बड़ा केंद्र था। आज भी वहां प्राचीन अवशेष निकल रहे हैं जिनके संरक्षण का काम जारी है।"पीएम मोदी ने समझाए भगवान बुद्ध के दार्शनिक संदेश
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेपाल के लुंबिनी में अपने भाषण के दौरान भगवान बुद्ध पर बात की। उन्होंने कहा, "वैशाख पूर्णिमा के दिन लुंबिनी में सिद्धार्थ के रूप में बुद्ध का जन्म हुआ। इसी दिन बोधगया में वो बोध प्राप्त करके भगवान बुद्ध बने और इसी दिन कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण हुआ। एक ही तिथि, एक ही वैशाख पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जीवन यात्रा के ये पड़ाव केवल संयोग मात्र नहीं था। इसमें बुद्धत्व का वो दार्शनिक संदेश भी है, जिसमें जीवन, ज्ञान और निर्वाण, तीनों एक साथ हैं।"छह समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
पीएम मोदी व देउबा के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू
भारतीय समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की रखी नींव
#WATCH | Post foundation laying of Centre for Buddhist culture & heritage belonging to International Buddhist Confederation, PM Modi along with Nepal PM Sher Bahadur Deuba participates in slogan chanting in Lumbini, Nepal pic.twitter.com/x1WcwIRLYa
— ANI (@ANI) May 16, 2022
नेपाल के लोगों के बीच आकर खुशी हुई- पीएम मोदी
महामाया मंदिर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लुंबिनी पहुंच चुके हैं। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लुंबिनी पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले मायादेवी के दर्शन किए। इस दौरान पीएम मोदी के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी मौजूद रहीं।#WATCH नेपाल: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लुंबिनी में महामाया देवी मंदिर पहुंचे। #Budhpurnima
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2022
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/t3qazO4lax
लुंबिनी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के लुंबिनी पहुंच चुके हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा ने मोदी का स्वागत किया।#WATCH PM Narendra Modi received by Nepal PM Sher Bahadur Deuba on his arrival at Lumbini
— ANI (@ANI) May 16, 2022
PM will visit Mahamayadevi Temple on #BuddhaPurnima today
(Video source: DD) pic.twitter.com/4TSOCIBu8T