फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Gujarat Visit Live: राजकोट में बोले पीएम मोदी- इन आठ वर्षों में मैंने सिर झुकने नहीं दिया

Sat, 28 May 2022 04:54 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 May 2022 04:54 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi Gujarat Visit Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन दिया। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रसेवा के 8 साल पूरे कर रही है। इस दौरान हमने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि आपका सिर झुक जाए। इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
pm modi gujarat visit today live inauguration nano urea plant multispeciality hospital news updates in hindi
राजकोट में पीएम मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:54 PM, 28-May-2022
पीएम ने नैनो यूरिया संयंत्र का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में इफको, कलोल में निर्मित नैनो यूरिया संयंत्र का उद्घाटन किया।
04:32 PM, 28-May-2022
विभिन्न सहकारी संस्थानों के नेताओं के एक सेमिनार को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में 'सहकार से समृद्धि' पर विभिन्न सहकारी संस्थानों के नेताओं के एक सेमिनार को संबोधित करने और इफको, कलोल में निर्मित नैनो यूरिया संयंत्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
12:54 PM, 28-May-2022

राजकोट में महिलाओं ने किया पीएम मोदी का सम्मान

गुजरात के राजकोट के एटकोट में आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने यहां नवनिर्मित केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया।

 
11:55 AM, 28-May-2022

गरीबों की गरिमा की रक्षा करना हमारी प्रतिबद्धता: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि  3 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर, 10 करोड़ से अधिक परिवारों को ओडीएफ से मुक्ति, 9 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति, 2.5 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को बिजली, 6 करोड़ से अधिक परिवारों को नल का पानी - यह सिर्फ डेटा नहीं है बल्कि गरीबों की गरिमा की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।  

11:51 AM, 28-May-2022

सुविधाओं को शत प्रतिशत नागरिकों तक पहुंचाने का लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सुविधाओं को शत प्रतिशत नागरिकों तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं होती।
11:50 AM, 28-May-2022

हमने कोरोना काल में अन्न भंडार खोल दिए

गरीबों की सरकार होती है तो कैसे उसकी सेवा करती है, उन्हें सशक्त करने के लिए काम करती है, ये आज पूरा देश देख रहा है। 100 साल के सबसे बड़े संकट काल में भी देश ने ये लगातार अनुभव किया है महामारी शुरू हुई तो, गरीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई, तो हमने देश के अन्न भंडार खोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:48 AM, 28-May-2022

माता-बहनों के जनधन बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किए

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी माता-बहनों के जनधन बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किए। किसानों और मजदूरों के बैंक खाते में पैसा जमा किया। हमने मुफ्त गैस सिलेंडरों की भी व्यवस्था की ताकि गरीब की रसोई चलती रहे।
11:46 AM, 28-May-2022

इन 8 वर्षों में सिर झुकने नहीं दिया

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रसेवा के 8 साल पूरे कर रही है। इस दौरान हमने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि आपका सिर झुक जाए। इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को नई गति दी है।

11:46 AM, 28-May-2022

मैं सिर झुकाकर गुजरात के सभी नागरिकों का आदर करना चाहता हूं

पीएम मोदी ने कहा कि आज जब गुजरात की धरती पर आया हूं तो मैं सिर झुकाकर गुजरात के सभी नागरिकों का आदर करना चाहता हूं। आपने मुझे जो संस्कार और शिक्षा दी, समाज के लिए जीने की बातें सिखाई, उसकी की बदौलत मैंने मातृभूमि की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी।

11:42 AM, 28-May-2022

पीएम मोदी ने किया संबोधन

राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज यहां माटुश्री KDP मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ हुआ। ये अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा। जब सरकार के प्रयास में जनता का प्रयास जुड़ जाता है तो सेवा करने की हमारी शक्ति भी बढ़ जाती है, राजकोट में बना ये अस्पताल इसका बड़ा उदाहरण है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed