Winter Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित, वंदे मातरम पर चर्चा सोमवार 8 दिसंबर को
{"_id":"692e6910106b02baea0fe3ec","slug":"parliament-winter-session-live-updates-sir-indi-block-protest-bills-eci-lok-sabha-rajya-sabha-2025-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Winter Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित, वंदे मातरम पर चर्चा सोमवार 8 दिसंबर को","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 02 Dec 2025 03:34 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:34 PM IST
खास बातें
Parliament Live Lok sabha Rajya sabha Proceedings: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में शीत सत्र का पहला दिन एसआईआर के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गया था। दूसरे दिन भी विपक्ष की नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस और कई विपक्षी सांसदों ने एसआईआर पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष नेता ने सभी को अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
संसद का शीतकालीन सत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:55 PM, 02-Dec-2025
एनआईए की आईएसआईएस इंवेस्टिगेशन रिसर्च सेल का दायरा बढ़ाया गया: सरकार
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की आईएसआईएस इंवेस्टिगेशन रिसर्च सेल का दायरा बढ़ाकर इसे अन्य आतंकवाद से जुड़े क्षेत्रों तक विस्तारित कर दिया है। इसके साथ ही इसका नाम बदलकर काउंटर टेररिज्म रिसर्च सेल कर दिया है। यह जानकारी संसद में मंगलवार को दी गई।
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि एनआईए में कई विशेष प्रभाग स्थापित किए गए हैं, जिनमें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग डिवीजन, एंटी साइबर टेररिज्म डिवीजन, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स सेल, फाइनेंशियल एनालिसिस यूनिट और कानूनी विशेषज्ञों का एक विशेष प्रकोष्ठ शामिल है।
उन्होंने कहा कि एनआईए में एक विशेष इकाई नेशनल टेरर डेटा फ्यूजन एंड एनालिसिस सेंटर भी स्थापित किया गया है, जो बिग डेटा एनालिटिक्स, स्वचालन और विभिन्न जांच प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण को सक्षम बनाता है। इससे निगरानी, दक्षता, एकरूपता और जवाबदेही को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
राय ने कहा, सरकार ने जनवरी 2018 में एनआईए में आईएसआईएस इंवेस्टिगेशन रिसर्च सेल बनाया था और इसके कार्यक्षेत्र को अन्य आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों तक बढ़ाया गया है। जिसके बाद इसका नाम बदलकर काउंटर टेररिज्म रिसर्च सेल कर दिया गया है।
नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा, एनआईए का दायरा पूरे भारत में बढ़ाया गया है, देश के अलग-अलग हिस्सों में 21 ब्रांच ऑफिस बनाए गए हैं, जिसमें दो जोनल ऑफिस (गुवाहाटी और जम्मू में) और दिल्ली में हेडक्वार्टर है। एनआईए के पास अभी कुल 1901 मंजूर पद हैं, जिनमें से 769 पद पिछले पांच वर्षों में मंजूर किए गए हैं। सरकार ने देश भर में 52 एनआईए स्पेशल कोर्ट बनाए हैं, जिनमें से रांची, जम्मू और मुंबई में तीन स्पेशल कोर्ट बनाए गए हैं।

04:30 PM, 02-Dec-2025
वंदे मातरम पर चर्चा सोमवार 8 दिसंबर को होगी, 9-10 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर बहस
संसद के शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम पर चर्चा सोमवार 8 दिसंबर को होगी। चर्चा के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी बहस की शुरुआत करेंगे। चुनाव सुधारों पर चर्चा 9 और 10 दिसंबर को होगी। चर्चा के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार, 10 दिसंबर को इसका उत्तर देंगे। 9-10 दिसंबर को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
04:29 PM, 02-Dec-2025
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा में विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
02:13 PM, 02-Dec-2025
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
एसआईआर पर गतिरोध बना हुआ है। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।02:05 PM, 02-Dec-2025
पहले तीन घंटे बर्बाद होने के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, स्पीकर ने बुलाई बैठक
सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्यवाही के बाद पहले तीन घंटे लगभग हंगामे की भेंट चढ़ गए। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन विपक्षी खेमे की तरफ से हंगामा जारी रहा। शोरगुल न थमता देख लोकसभा के पीठासीन सभापति ने कार्यवाही तीन दिसंबर, पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित कर दी। हंगामे और लगातार हो रहे व्यवधान से बिफरे स्पीकर ओम बिरला ने गतिरोध दूर करने के लिए आज तीन बजे सांसदों की सर्वदलीय बैठक बुलाई है।सरकार और विपक्षी दलों की दलीलें
खबरों के मुताबिक विपक्षी दल स्पीकर से नियम 267 के तहत चर्चा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि और भी जरूरी मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा होनी चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि एक मुद्दे के आगे देश के बाकी मुद्दों की अनदेखी करना गलत है। दूसरी तरफ राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी।
01:24 PM, 02-Dec-2025
संसद में कुत्ता लाने के विवाद पर राहुल गांधी की टिप्पणी
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के कल संसद में कुत्ता लाने पर हुए विवाद के बाद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'मेरा मानना है कि आज कुत्ता ही मेन टॉपिक है। बेचारे कुत्ते ने क्या किया? क्या कुत्तों को यहाँ आने की इजाजत नहीं है? शायद पालतू जानवरों को यहां आने की इजाज़त नहीं है। मुझे लगता है कि आजकल भारत इन्हीं चीज़ों पर चर्चा कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
12:03 PM, 02-Dec-2025
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा। जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।11:54 AM, 02-Dec-2025
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित। विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।11:34 AM, 02-Dec-2025
'ये बिहार में हार का विलाप'
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने SIR पर विपक्ष के विरोध पर कहा, 'ये SIR पर विरोध प्रदर्शन नहीं है ये बिहार में हार का विलाप दर्शन है। ये कांग्रेस का विलाप है और राजद तथा टीएमसी का विलाप है क्योंकि पहले बिहार को जीता है और अब बंगाल की बारी है तो बंगाल की जो बारी है उससे टीएमसी विचलित हैं। तमिलनाडु में डीएमके अपनी वास्तविकता और लोकप्रियता खो रहा है कांग्रेस पूरे देश में क्षेत्रीय पार्टियों से भी नीचे आ गई है। तो ये हताश लोगों का समूह बन गया है जो बहस नहीं नाटक करना चाहता है।'11:30 AM, 02-Dec-2025
कांग्रेस सांसद का विवादित बयान
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान 'विपक्ष सदन को न चलने देने के बहाने ढूंढता है' पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, 'अरे तुम नालायक हो तो हम क्या करें, तुमको चलाना नहीं आता तो हम क्या करें? हम मुद्दा भी ना उठाएं?...हम सांसद हैं और लोगों की आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है।'#WATCH दिल्ली: किरेन रिजिजू के बयान 'विपक्ष सदन को न चलने देने के बहाने ढूंढता है' पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, "अरे तुम नालायक हो तो हम क्या करें, तुमको चलाना नहीं आता तो हम क्या करें? हम मुद्दा भी ना उठाएं?...हम सांसद हैं और लोगों की आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है..." pic.twitter.com/MUEFt45IJh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025