Parliament Winter Session Live: जॉर्ज सोरोस मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही कल तक स्थगित
{"_id":"6757c3084247fb35320b02a5","slug":"parliament-winter-session-live-updates-one-nation-one-election-bill-pm-modi-rahul-gandhi-news-in-hindi-2024-12-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Winter Session Live: जॉर्ज सोरोस मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही कल तक स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 10 Dec 2024 02:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:53 PM IST
खास बातें
Parliament Winter Session Live Updates News in Hindi: संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बरकरार है। इस बीच राज्यसभा में विपक्ष ने सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। लोकसभा में भी जोरदार हंगामे का दौरा जारी है। दस स्थिति के समाधान के लिए उपराष्ट्रपति आज अहम बैठक करने वाले हैं। राहुल गांधी भी कांग्रेस सांसदों से मुलाकात कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
संसद सत्र
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
02:53 PM, 10-Dec-2024
राज्यसभा की बीएसी बैठक में तय हुआ है कि सदन में संविधान दिवस पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय आवंटित किया जाएगा। हर पार्टी की ताकत के हिसाब से समय आवंटित किया जाएगा। भाजपा को 6 घंटे और विपक्ष को 6 घंटे का समय मिलेगा।
01:25 PM, 10-Dec-2024
सरकार ने लोकसभा में वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक 2024 पेश किया
स्थगन से पहले सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में वाणिज्य पोत परिवहन विधेयक, 2024 पेश किया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसरों का विस्तार करने, जहाजों के स्वामित्व के लिए पात्रता मापदंड बढ़ाने और भारतीय टन भार में वृद्धि के लिए प्रावधान हैं। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच सदन में विधेयक पेश किया। यह विधेयक, वाणिज्य पोत परिवहन अधिनियम, 1958 में संशोधन के लिए लाया गया है।

12:18 PM, 10-Dec-2024
जॉर्ज सोरोस मुद्दे पर भारी हंगामे को लेकर राज्यसभा के बाद लोकसभा की कार्यवाही भी कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
12:11 PM, 10-Dec-2024
राज्यसभा की कार्यवाही लगातार दूसरी बार स्थगित करनी पड़ी। सभापति जगदीप धनखड़ ने कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है।
12:03 PM, 10-Dec-2024
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई।
11:39 AM, 10-Dec-2024
राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष का हंगामा
कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे बैठक आरंभ होने पर सदन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्य महुआ माझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के निधन का जिक्र किया और उनके योगदान को याद किया। सदस्यों ने कुछ देर मौन खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद धनखड़ ने बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत सूचीबद्ध कामकाज निलंबित कर चर्चा कराने के लिए विभिन्न मुद्दों पर पांच नोटिस मिले हैं। धनखड़ अभी नोटिस देने वाले सदस्यों के नाम और उनके मुद्दे का उल्लेख कर ही रहे थे कि आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है और यह बेहद गंभीर मुद्दा है।
सभापति ने सिंह को टोकते हुए कहा कि पहले उन्हें नोटिस पढ़ लेने दें। इसी दौरान सत्ता पक्ष के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर शोरगुल और हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच ही तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया। सभापति ने उन्हें अपनी बात कहने की अनुमति दी। ओब्रायन अपनी बात रखने के लिए खड़े ही हुए थे कि दोनों पक्षों की ओर से हंगामा बढ़ता देख धनखड़ ने 11 बजकर 16 मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

11:17 AM, 10-Dec-2024
विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
11:11 AM, 10-Dec-2024
JMM सांसद महुआ माजी RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा, "हमारी पार्टी की तरफ से अभी इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है इसलिए मैं अभी इसपर कुछ नहीं बोल पाऊंगी। सभी पार्टी की अपनी-अपनी राय होती है। बैठक करने के बाद सर्वसम्मति से जो भी निर्णय होगा वह हमारी पार्टी को स्वीकार होगा।"
11:10 AM, 10-Dec-2024
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "मैं समझ नहीं पा रहा कि संविधान में किस बात पर चर्चा हो रही है...इन्हें मौलिक अधिकारों पर चर्चा करानी चाहिए। किस तरीके से मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। संविधान की आत्मा मौलिक अधिकार हैं और बिना मौलिक अधिकार के संविधान कुछ नहीं है। मौलिक अधिकारों पर चर्चा होनी चाहिए..."
11:05 AM, 10-Dec-2024
राज्यसभा में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को श्रद्धांजलि दी गई। एसएम कृष्णा का मंगलवार सुबह बंगलूरू में निधन हो गया था।