Parliament LIVE: संसद सत्र के 9वें दिन राज्यसभा में चुनाव सुधार पर बहस, जेपी नड्डा ने वंदे मातरम पर दिया जवाब
{"_id":"693a4877032f0d337a013002","slug":"parliament-winter-session-live-updates-lok-sabha-rajya-sabha-proceedings-electoral-vande-mataram-discussion-2025-12-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament LIVE: संसद सत्र के 9वें दिन राज्यसभा में चुनाव सुधार पर बहस, जेपी नड्डा ने वंदे मातरम पर दिया जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 11 Dec 2025 03:14 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 11 Dec 2025 03:14 PM IST
खास बातें
संसद के शीतकालीन सत्र का आज 9वां कार्यदिवस है। लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। इसके बाद अन्य विधायी कार्यों का निपटारा किया गया। राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने 'वंदे मातरम के 150 वर्ष' पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने चुनाव सुधार पर चर्चा शुरू कराई। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स
विज्ञापन
संसद का शीतकालीन सत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:04 PM, 11-Dec-2025
दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, चुनाव सुधार पर चर्चा जारी रहेगी
दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, चुनाव सुधार पर चर्चा जारी रहेगी।04:01 PM, 11-Dec-2025
तमिलनाडु के AIADMK सांसद ने भी चर्चा में भाग लिया
तमिलनाडु के एआईएडीएमके सांसद थंबीदुरई ने भी चर्चा में भाग लिया। उन्होंने मतदाता सूची में डुप्लीकेट वोटर पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राज्य में सत्ताधारी डीएमके सरकार प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रही है। ऐसे में चुनाव आयोग की एसआईआर की प्रक्रिया को कैसे ठीक माना जा सकता है? इसके बाद सदन की कार्यवाही 12 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
03:57 PM, 11-Dec-2025
ओडिशा के बीजद सदस्य ने सरदार पटेल को याद कर आगाह किया
इसके बाद आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कांग्रेस सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने चर्चा में भाग लिया। एसआईआर पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने सरकार के साथ-साथ आयोग को भी कटघरे में खड़ा किया। शाम करीब 3.50 बजे ओडिशा से निर्वाचित बीजद सदस्य शुभाशीष खुंटिया ने कहा कि अगर एसआईआर की प्रक्रिया को बंद नहीं किया गया तो देश का लोकतंत्र हार जाएगा। उन्होंने सरदार पटेल के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव सुधार के दौरान नियमों और सांविधानिक मूल्यों का ध्यान रखा जाना चाहिए।03:05 PM, 11-Dec-2025
आम आदमी पार्टी के सांसद का बयान
चुनाव सुधारों पर चर्चा में तमिलनाडु के डीएमके सांसद एनआर इलांगो ने भी भाग लिया। उन्होंने एसआईआर पर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल खड़े किए। उनके बाद दोपहर करीब 3.24 बजे आम आदमी पार्टी सदस्य संजय सिंह ने भी इस चर्चा में भाग लिया। अपने करीब 20 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के तमाम लोगों को वोट का समान अधिकार दिया है। सांसद-विधायक समेत आम नागरिक को भी एक ही वोट का हक है। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग को देशव्यापी एसआईआर कराने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के लिए विशेष परिस्थिति का होना जरूरी है। उसके बाद भी कारण बताते हुए एसआईआर कराया जा सकता है। हालांकि, ये सीमित क्षेत्र में ही कराया जा सकता है। कई विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों में कथित तौर पर कटे वोट का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि अगर चुनाव की गड़बड़ियों के बारे में वे इस सदन में बात नहीं करेंगे तो चुनाव सुधार कैसे होंगे।02:50 PM, 11-Dec-2025
तृणमूल कांग्रेस सांसद दोला सेन ने बांग्ला भाषा में आक्रामक वक्तव्य दिया
सुधांशु त्रिवेदी के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद दोला सेन ने बांग्ला भाषा में अपनी बातों को रखा। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कई और बातों को सदन के पटल पर रखा। हालांकि, उपसभापति हरिवंश ने उन्हें लगातार चेतावनी दी कि चुनाव सुधार के अलावा दूसरे विषयों पर कही गई बातों को रिकॉर्ड पर नहीं रखा जाएगा। लगातार टोके जाने के बावजूद दोला सेन ने अपनी बातों को कहना जारी रखा। चुनाव आयोग के क्षेत्राधिकार, नागिरकता पर फैसले का हक और बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठिए जैसे मुद्दे भी उठाए। हालांकि, उनके भाषण का कितना हिस्सा संसदीय कार्यवाही से निकाला जाएगा, सदन चलते समय तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। दोला सेन के बाद एक अन्य तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि भाजपा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने एसआईआर को लेकर जो बातें कही हैं, उन्हें भी सदन की कार्यवाही से निकाला जाना चाहिए।02:15 PM, 11-Dec-2025
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राजीव-सोनिया गांधी और वाजपेयी का जिक्र कर ये बातें कहीं
भाजपा प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश से निर्वाचित राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, अगर दुनिया में कहीं लोकतंत्र है तो सबसे बड़ा स्तंभ भारत में है। उन्होंने विपक्षी दलों पर गुलामी की मानसिकता के वशीभूत होकर देश के विरोध में भी बातें करने से नहीं कतराते। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कंप्यूटर क्रांति का श्रेय दिया जाता है, लेकिन आज उन्हीं की पार्टी के लोग कहते हैं कि ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर पर चुनाव कराना चाहिए। त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के मजबूत होने और हमारी सरकार बनने के बाद चुनाव और लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अपने संबोधन के अंत में त्रिवेदी ने पूर्व पीएम वाजपेयी की कविता को उद्धृत करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था, 'भरी दुपहरी में अंधियारा, सूरज परछाईं से हारा, वर्तमान के मोहपाश में आने वाला कर न भुलाएं, आओ मिलकर दीया जलाएं।' उन्होंने सभी दलों से साथ आने की अपील करते हुए स्वामी विवेकानंद, श्री अरविंदो और रामकृष्ण परमहंस जैसी विभूतियों के कथन को भी उद्धृत किया। त्रिवेदी ने अपने भाषण का काव्यात्मक अंत करते हुए 'जेन-जी के युवाओं जागो, पुन: नया युग आया है। भारत मां की शक्ति जगी है, धर्मध्वजा लहराया है। भारत मां अंगड़ाई लेती, सुप्त चेतना जाग रही। ऋषि-मुनियों की देव धरा फिर अपना रूप निहार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:45 PM, 11-Dec-2025
राज्यसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा: कांग्रेस सांसद अजय माकन बोले- जनता की आवाज नहीं दबा सकते
राज्यसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अजय माकन ने की। अजय माकन ने चुनावों में सभी पक्षों को बराबर अवसर मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी राजनीतिक दलों के लिए बराबर मौके हों। उन्होंने चुनाव आयोह को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अगर अंपायर ही किसी खेमे का समर्थन करने लगेगा तो निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे। माकन ने मार्च, 2023 में पारित सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि दिसंबर में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए सरकार ने समिति से चीफ जस्टिस को बाहर करने का कानून बना दिया। उन्होंने सवाल किया कि आपराधिक या किसी भी सिविल कार्रवाई से चुनाव आयोग को कानूनी संरक्षण क्यों दिया गया। अगर गलत काम नहीं किया जा रहा है तो आयुक्तों को ऐसी इम्यूनिटी क्यों दी गई है। अलग-अलग राज्यों में 44 से अधिक बीएलओ की मौत का जिक्र करते हुए माकन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया गया है। ऐसे में चुनाव सुधार को लेकर कई सवाल उठते हैं। बिहार में आचार संहिता लागू होने के बावजूद महिलाओं के बैंक खातों में 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद का जिक्र करते हुए माकन ने कहा, अगर सत्ताधारी दल करे तो जनकल्याण कहा जाता है, विपक्षी दलों की सरकारों के ऐसे ही फैसलों को रेवड़ी बताया जाता है। माकन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो जाए, जनता की आवाज को हमेशा के लिए नहीं दबाया जा सकता।01:05 PM, 11-Dec-2025
राज्यसभा में जेपी नड्डा ने 'वंदे मातरम के 150 साल' पर चर्चा का जवाब दिया
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज 'वंदे मातरम के 150 साल' पर हुई चर्चा का जवाब दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में चर्चा का जवाब देने के दौरान कहा, स्वतंत्रता के बाद वंदे मातरम को उचित सम्मान नहीं मिला और इसके लिए तत्कालीन सरकार जिम्मेदार है। नड्डा ने राज्यसभा में वंदे मातरम पर हुई चर्चा का समापन करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि कांग्रेस अवसरवादी रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी नेता, विशेषकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की छवि खराब करना नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक तथ्यों को ठीक तरह से रखना है। उनके अनुसार, वंदे मातरम को सम्मान न मिलने के लिए उस समय की सरकार जिम्मेदार थी। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस अनुकूल परिस्थितियों में नेहरू युग का श्रेय लेती है, लेकिन प्रतिकूल स्थितियों में जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रीय सम्मान कानून, 1971 में वंदे मातरम का अपमान करने पर किसी दंड का प्रावधान नहीं है। नड्डा के जवाब के बाद राज्यसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा की शुरुआत हुई।12:05 PM, 11-Dec-2025
स्पीकर ओम बिरला ने कहा- संक्षिप्त सवाल करें, जवाब पर मंत्रियों से भी अपील
स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल में संक्षिप्त सवाल करने की अपील करते हुए कहा, एक घंटे के प्रश्नकाल में 20 सवाल होते हैं। उनका प्रयास होता है कि जिन लोगों ने कभी सवाल नहीं किए उन्हें मौका दिया जाए। मंत्रियों से सदन की अपेक्षा को लेकर स्पीकर ने कहा, जवाब संक्षेप में दिया जाना चाहिए, ताकि अधिकांश सवालों को समाहित किया जा सके।कर्नाटक के बेल्लारी से निर्वाचित सांसद ई तुकाराम ने भी अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ा सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 13 हजार करोड़ से अधिक का फंड केंद्र सरकार को देना है, जो लंबित है। इसे कब तक दिया जाएगा। इस पर मंत्री सीआर पाटिल ने बताया कि राज्यों में खर्च की पुष्टि का प्रमाण पत्र मिलने के बाद फैसला लिया जाएगा। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ इस संबंध में बैठक होनी है।
प्रश्नकाल में महाराष्ट्र के परभणी से शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा सांसद संजय जाधव ने SFURTI योजना (महाराष्ट्र के पारंपरिक उद्योगों के पुनरुद्धार के लिए निधि योजना) के तहत क्लस्टर बनाने की दिशा में उनके संसदीय क्षेत्र में चलाए जा रहे कार्यक्रमों को लेकर सवाल किया। इसका जवाब केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने दिया। उन्होंने कहा कि 2022 से इस योजना को बंद किया जा चुका है। लेकिन सरकार गुणवत्तापूर्ण, प्रतिस्पर्धी उत्पादों से जुड़ी योजनाओं के तहत हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रही है।
11:55 AM, 11-Dec-2025
पर्यावरण से जुड़े मुद्दे पर भी सवाल पूछे गए
तमिलनाडु की थूथुकुडी लोकसभा सीट से निर्वाचित डीएमके सांसद कनिमोझी के सवाल पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने उन्हें आश्वस्त किया कि पर्यावरण को ताक पर रखकर कोई भी नियम नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए विकास की योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।ओडिशा में जल जीवन मिशन के तहत हासिल किए गए लक्ष्यों को लेकर राज्य की बरगढ़ लोकसभा सीट से निर्वाचित भाजपा सांसद प्रदीप पुरोहित ने सवाल पूछे। इसका जवाब केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने दिया। इसके बाद राजस्थान के सवाईमाधोपुर से निर्वाचित कांग्रेस सांसद ने पूछा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में कितने गांव इस योजना से प्रभावित होंगे। किसानों के मुआवजे के लिए सरकार क्या उपाय कर रही है? इस पर केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा, राजस्थान को पानी मुहैया कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुआवजे से जुड़े सवाल पर कहा कि नियमों के मुताबिक सभी काम किए जाएंगे।