फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Winter Session Live: भाजपा ने सांसदों को जारी किया व्हिप, 13-14 दिसंबर को सदन जरूर आने का निर्देश

Thu, 12 Dec 2024 07:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 12 Dec 2024 07:58 PM IST
खास बातें

Parliament Winter Session Live Updates News in Hindi: संसद के दोनों सदनों में आज भी जोरदार हंगामे हुआ। लोकसभा में अदाणी मुद्दा और कांग्रेस-सोरोस के कथित लिंक के आरोपों के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ तो राज्यसभा में सोरोस मुद्दे के अलावा जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला गूंज सकता है।

विज्ञापन
Parliament Winter Session Live Updates Jagdeep Dhankhar Lok Sabha Rajya Sabha PM Modi News in Hindi
संसद सत्र - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:28 PM, 12-Dec-2024

कांग्रेस ने गोयल की टिप्पणियों को लोकसभा की कार्यवाही से हटाने का आग्रह किया

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आग्रह किया कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा सदन में की गई अपमानजनक और अमर्यादित टिप्पणियों को कार्यवाही से हटाया जाए। टैगोर ने पत्र में आरोप लगाया कि 11 दिसंबर को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने सदन में जो बातें कीं, वे अपमानजनक हैं और सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा, मंत्री की टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से तत्काल हटाया जाए। गोयल ने कांग्रेस द्वारा सदन में मणिपुर का विषय उठाए जाने पर मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधा था।
07:48 PM, 12-Dec-2024

लोकसभा में कल संविधान पर होगी चर्चा

लोकसभा में संविधान को लेकर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से विशेष बहस होगी। यह बहस शनिवार 14 दिसंबर को शाम पांच बजे तक चलेगी।
 
विज्ञापन
07:31 PM, 12-Dec-2024

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय दे रहे जवाब

लोकसभा ने बृहस्पतिवार को ‘आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024’ को मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारों की कार्य क्षमता बढ़ाना, उनकी भूमिका को लेकर स्पष्टता लाना तथा उनके बीच अधिक समन्वय सुनिश्चित करना है। विधेयक पर हुई चर्चा का गृह राज्य मंत्री नित्यांनद राय ने जवाब दिया। मंत्री के जवाब के बाद सदन ने इसे ध्वनिमत से मंजूरी दी।

06:26 PM, 12-Dec-2024

लोकसभा के कामकाज का समय बढ़ाया गया

आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा पूरी होने तक लोकसभा के कामकाज का समय बढ़ाया गया। 
04:27 PM, 12-Dec-2024

आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा जारी

लोकसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा चल रही है। 
 
03:03 PM, 12-Dec-2024

भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप

भाजपा ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 13 और 14 दिसंबर, 2024 को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। दोनों सदनों में इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:58 PM, 12-Dec-2024

'विपक्ष का सभापति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने वाला'

राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान हंगामे के बीच पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने कहा, 'इतिहास में पहली बार वे (विपक्ष) सभापति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला रहे हैं। विपक्ष एक नई मिसाल कायम कर रहा है, यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने वाला है।'
 
02:18 PM, 12-Dec-2024

राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू होते ही पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई। विपक्ष का हंगामा जारी रहा। 

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, 'सदन को लगातार बाधित किया जा रहा है। हम सभी चर्चा के लिए तैयार हैं और कांग्रेस सांसदों को संसद में बोलने का मौका दिया जाता है लेकिन जब सत्ताधारी सांसद बोलते हैं, तो विपक्षी सांसद वेल में आ जाते हैं। सदन की कार्यवाही को रोकना ठीक नहीं है।'
01:38 PM, 12-Dec-2024

'क्या संसद के कानून भाजपा पर लागू नहीं होते?'

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'सरकार के पास अदाणी, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों का जवाब नहीं है...इसलिए वे जॉर्ज सोरोस का मुद्दा उठा रहे हैं...वे (भाजपा) शून्यकाल में बार-बार एक ही मुद्दे को उठा रहे हैं...भाजपा सांसदों को हर दिन संसद में बोलने की इजाजत है, वह भी एक ही मुद्दे पर...क्या संसद के कानून भाजपा पर लागू नहीं होते?'
 
01:16 PM, 12-Dec-2024

लोकसभा की कार्यवाही भी दो बजे तक स्थगित

दोपहर एक बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही फिर से दो बजे तक स्थगित हो गई। दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में फिर से हंगामा शुरू हो गया। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed