फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live: संसद के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन, दिल्ली वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

Thu, 04 Dec 2025 09:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 Dec 2025 09:37 PM IST
खास बातें

Parliament Winter Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings: संसद के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। पहले दोनों दिन हंगामे के भेंट चढ़ने के बाद तीसरे दिन कार्यवाही सामान्य रही। लोकसभा से केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संसोधन) विधेयक 2025 पारित किया गया। आज दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। अमर उजाला के इस ब्लॉग में पढ़ें संसद से जुड़ी लाइव अपडेट्स

विज्ञापन
parliament winter session day four updates lok sabha rajya sabha question hour bills tabled and more
संसद का शीतकालीन सत्र - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:37 PM, 04-Dec-2025

हिंदी में बोलने वित्त मंत्री और तृणमूल सांसद के बीच तकरार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में जब स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा सेस बिल पर चर्चा का जवाब दे रही थीं तो हिंदी में बोलने को लेकर उनकी तृणमूल सांसद सौगत राय के साथ तीखी झड़प हो गई। सीतारमण हिंदी में इस बिल के फायदे गिना रही थीं तभी राय ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा, मैं इसे कैसे समझ सकता हूं। उन्होंने पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल की तरफ इशारा करते हुए कहा, निर्मला जी हिंदी में बोल रही हैं। मैं उनकी बात समझ नहीं पाया क्योंकि हम बंगाली हैं। इस पर जगदंबिका पाल ने कहा कि सदन की कार्यवाही कई भाषाओं में उपलब्ध है। आप इसे देख सकते हैं। इसके बाद वित्तमंत्री ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे तमिल में बोलें या हिंदी अथवा अंग्रेजी में माननीय सदस्य को क्या दिक्कत है। वह अपनी पसंद की किसी भी भाषा में अनुवाद करा सकते हैं। यह सबकुछ बिल से ध्यान भटकाने की कोशिश है।
08:31 PM, 04-Dec-2025

टीएमसी की वित्तमंत्री के बयान पर टिप्पणी

सांसद डोला सेन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर कहा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेंट्रल एक्साइज (संशोधन) बिल पर बहस के बाद बंगाल का अपमान किया और झूठ बोला...उन्होंने सदन और देश को गुमराह करने की कोशिश की। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है... हम वित्त मंत्री के बयान की निंदा करते हैं।
विज्ञापन
08:31 PM, 04-Dec-2025

संसद सत्र: मानसून को छोड़ सतलुज और ब्यास का पानी नहीं जाता पाक 

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि सतलुज और ब्यास नदियों का पानी सामान्यतः पाकिस्तान की ओर प्रवाहित नहीं होता है। यह पानी केवल मानसून के दौरान पाकिस्तान जाता है, जब भारी बारिश के कारण नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में काफी बाढ़ आ जाती है। लोकसभा में जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसा पानी केवल असाधारण परिस्थितियों में छोड़ा जाता है। खासकर जब बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल स्तर काफी बढ़ जाता है और पानी छोड़ना जरूरी हो जाता है। यानी सामान्य दिनों में इन नदियों का पानी पाकिस्तान में नहीं बहता है।



 
04:14 PM, 04-Dec-2025

भारत को डॉक्टरों की सुरक्षा और बचाव के लिए एक राष्ट्रीय कानून की जरूरत: फौजिया खान

राज्यसभा सदस्य फौजिया खान ने गुरुवार को डॉक्टरों की सुरक्षा और बचाव के लिए एक राष्ट्रीय कानून लाने की जोरदार वकालत की। एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद फौजिया खान ने कहा कि डॉक्टरों और हेल्थकेयर कर्मियों को जीवन बचाने वाला माना जाता है और लोग उन पर बहुत ज़्यादा भरोसा करते हैं, फिर भी आज, इन्हीं डॉक्टरों और हेल्थकेयर कर्मियों को धमकाया जा रहा है। उन पर हमला किया जा रहा है...गाली-गलौज की जा रही है और भीड़ उन पर हमला भी कर रही है। 

उन्होंने कहा कि समस्या बहुत बड़ी है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के एक सर्वे का जिक्र करते हुए कहा कि 75 फीसदी डॉक्टरों ने अपनी जिंदगी में हिंसा का सामना किया है। यह समस्या किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है। यह हर जगह है, पूरे देश में। बार-बार होने वाले हमलों की वजह से डॉक्टर इमरजेंसी या ट्रॉमा ड्यूटी करने को तैयार नहीं होते। जब डॉक्टर सुरक्षित महसूस नहीं करते, तो आखिर में मरीजों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। खान ने आगे कहा कि सरकार हालात की मांग के मुताबिक तुरंत कदम उठाने में नाकाम रही है।
03:19 PM, 04-Dec-2025

परंपरा को किसी असुरक्षा से खत्म किया जा रहा: मनोज झा

विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से न मिलने देने के राहुल गांधी के आरोप पर राज्यसभा सांसद मनोझ झा ने कहा, जैसे सरकार चुनी जाती है, वैसे ही विपक्ष भी चुना जाता है। देश के मानस के बारे में जानने के लिए अलग-अलग पहलू हैं। यह हमारी परंपरा रही थी। इस परंपरा को किसकी असुरक्षा से खत्म किया जा रहा है। 
 
12:55 PM, 04-Dec-2025

विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को विपक्ष से न मिलने की सलाह देती है सरकार: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, आमतौर पर यह परंपरा रही है कि जो भी बाहर से आता है, वह विपक्ष के नेता से जरूर मिलता है। (अटल बिहारी) वाजपेयी जी और मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान भी ऐसा होता था। यह एक परंपरा रही है। लेकिन आज विदेशी गणमान्य व्यक्ति या जब मैं विदेश जाता हूं, तो तो सरकार उन्हें विपक्ष के नेता से न मिलने की सलाह देती है। यह उनकी नीति है और वे हमेशा ऐसा करते हैं। 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे पर राहुल गांधी ने कहा, हमारे सभी के साथ संबंध हैं। विपक्ष के नेता एक अलग नजरिया रखते हैं। हम भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसा केवल सरकार नहीं करती। सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष बाहर से आने वाले लोगों से मिले। मोदी जी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते। यह उनकी असुरक्षा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:45 PM, 04-Dec-2025

अमेरिका से भारतीय नागरिक के निर्वासन पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर

अमेरिका से हरजीत कौर (73 वर्षीय) के निर्वासन पर राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, जब भी निर्वासित लोगों को लेकर कोई उड़ान आती है, तो निर्वासित लोगों का भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से साक्षात्कार लिया जाता है। हरजीत कौर को हथकड़ी नहीं लगाई गई थी। लेकिन उड़ान में बिठाने से पहले हिरासत में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। हमने अमेरिकी दूतावास के सामने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया और अमेरिकी अधिकारियों से इस पर गौर करने को कहा। 
12:24 PM, 04-Dec-2025

जहरीली हवा में सांस ले रही दिल्ली, सरकार चर्चा को तैयार नहीं: फौजिया खान

शरद पवार गुट की सांसद फौजिया खान ने कहा, हम चर्चा चाहते हैं। यह अहम मामला है कि हम दिल्ली में जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। सरकार इस पर चर्चा करने को तैयार नहीं है। इसके पीछे क्या कारण है? हम चाहते हैंकि सरकार इस पर चर्चा करे। हमें लगता है कि इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार है, क्योंकि हमारे प्रदूषण बोर्ड इतने भ्रष्ट हैं कि उन्हें उद्योग  लगाने में कोई बाधा नहीं आती। सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के संसद में दिए बयान पर उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता उन्होंने क्या कहा। हालांकि, जिहाद का मतलब संघर्ष होता है। आज इसे जिस नजरिए से देखा जाता है, वह असल में इसका मतलब नहीं है। दुनिया ने इस शब्द को एक अलग अर्थ दे दिया है। 
12:09 PM, 04-Dec-2025

वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

विपक्षी सांसदों ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मकर द्वार के सामने किया गया, जिसमें सांसदों को ऑक्सीजन मास्क पहने और प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करने के लिए एक बैनर पकड़े देखा गया। बैनर पर लिखा था- मौसम का मजा लीजिए। 

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 'मौसम का मजा लीजिए' कहा था। विपक्षी सांसदों ने नारे लगाते वायु प्रदूषण पर संसद में चर्चा की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। इससे पहले आज, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रदूषण को लेकर सरकार की आलोचना की और बताया कि विपक्षी सांसद केंद्र का ध्यान आकर्षित करने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
12:04 PM, 04-Dec-2025

हमारे पास कोई राष्ट्रीय एयरलाइन नहीं: पी संतोष कुमार

भाकपा सांसद पी संतोष कुमार ने कहा, इंडिया इस क्षेत्र (विमानन) में सबसे बड़ी कंपनी है। लेकिन साथ ही गलतफहमी, देरी और उड़ान रद्द होने की सैकड़ों शिकायतें भी हैं। साथ ही हमारे पास कोई राष्ट्रीय एयरलाइन नहीं है। इसलिए, हमें इन निजी कंपनियों पर निर्भर रहना होगा। मुझे लगता है कि इंडिगो अपने बुनियादी ढांचे और स्थिति  को सुधार सकती है। केंद्रीय मंत्रालय को इस पर ध्यान देना चाहिए। हमारे पास और कोई विकल्प नहीं बचा है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed