फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक, जांच के लिए समिति गठित; दोनों सदन में शाह के बयान की मांग

Thu, 14 Dec 2023 12:54 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 14 Dec 2023 12:54 AM IST
खास बातें

Security Breach in Parliament Today, Lok Sabha Breaking News Live: संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। बुधवार यानी 13 दिसंबर को संसद पर कायराना आतंकवादी हमले की बरसी है। हमले में दिल्ली पुलिस के छह जवान, संसद के दो सुरक्षाकर्मी और एक माली मारे गए थे। उन्हें आज सभी सांसदों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा में कार्यवाही चल ही रही थी, तभी विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति बीच सदन में आ धमका। इसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा और कार्यवाही को  स्थगित कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Security Breach Live: Security Breach Parliament Attack Today, Parliament Zero Hour News in Hindi
लोकसभा की कार्यवाही के बीच कूदा युवक। - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:21 AM, 14-Dec-2023
चूक के बाद स्मार्ट कार्ड की याद
नई ससंद भवन की सुरक्षा में चूक के बाद बुधवार को लोकसभा सचिवालय ने सांसदों को स्मार्ट कार्ड तैयार कराने के लिए एक बार फिर से याद कराया। सचिवालय ने बताया कि ऐसे तो कई सदस्यों के पास स्मार्ट कार्ड हैं, लेकिन जो सदस्य विजिटर्स मैनेजमेंट सिस्टम के लिए पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें स्मार्ट कार्ड बनवाना चाहिए। 


 
10:44 PM, 13-Dec-2023
सीआरपीएफ के महानिदेशक के नेतृत्व में जांच के आदेश
लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर गृह मंत्रालय ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक की घटना की जांच सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के नेतृत्व में कराने का आदेश दिया है। गृह मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक, जांच समिति में अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य और विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। समिति सुरक्षा में सेंध के कारणों की जांच करेगी। इसके अलावा समिति खामियों का पता लगाएगी और आगे की कार्रवाई की सिफारिश करेगी। समिति जल्द से जल्द संसद में सुरक्षा में सुधार के सुझावों सहित सिफारिशों के साथ अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
09:35 PM, 13-Dec-2023
यहां पढ़िए पूरी घटना
सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदे और उन्होंने 'केन' से पीली गैस को फैलाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। तभी संसद भवन के बाहर अमोल शिंदे और नीलम ने केन से लाल और पीले रंग का धुआं फैलाते हुए नारे लगाए। सूत्रों के मुताबिक, पांच लोग संसद में आने से पहले गुरुग्राम में विशाल के आवास पर रुके थे। सभी छह संसद के अंदर जाना चाहते थे, लेकिन केवल दो को ही पास मिला।

सूत्रों ने बताया कि उनकी विचारधारा एक थी और इसलिए उन्होंने सरकार को संदेश देने का फैसला किया। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इन्हें किसी व्यक्ति या किसी संगठन का समर्थन था? पूछताछ में अमोल ने बताया कि वे किसान आंदोलन, मणिपुर संकट, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से परेशान थे, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।
09:35 PM, 13-Dec-2023
पुलिस ने पांचवां आरोपी पकड़ा, कुछ दिन पहले रची गई थी साज़िश
संसद की सुरक्षा में बुधवार को हुई सेंधमारी की घटना में शामिल छह में से पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस का मानना है कि सोची समझी साजिश के तहत छह आरोपियों ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाई। आरोपी अमोल शिंदे और नीलम को संसद भवन के बाहर से पकड़ा गया, जबकि सागर शर्मा और मनोरंजन डी को लोकसभा के अंदर से पकड़ा गया। उनके दो और साथी ललित और विशाल भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, विशाल को गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया, जबकि ललित को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस छापेमारी कर रही है।
09:12 PM, 13-Dec-2023
अगले आदेश तक दर्शक दीर्घा के लिए कोई पास जारी नहीं किया जाएगा
सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सुरक्षा की समीक्षा की। इस दौरान तय किया गया कि अगले आदेश तक दर्शक दीर्घा के लिए कोई पास जारी नहीं किया जाएगा। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की और उन्होंने सुरक्षा से संबंधित चिंताओं को उठाने वाले विपक्षी नेताओं से सहमति व्यक्त की और आश्वासन दिया कि सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी।
06:00 PM, 13-Dec-2023
प्रियंका चतुर्वेदी ने कही यह बात
संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि एक चिंतित सांसद के रूप में मैंने 22 सितंबर को यह मुद्दा उठाया था, जब राज्यसभा चेंबर के दर्शक दीर्घा में भीड़ आ रही थी और वहां राजनीतिक नारेबाजी हुई थी। मैंने कहा था कि यह जांच किया जाना चाहिए कि किस सांसद के कार्ड पर इतने लोग आ रहे हैं। अगर विपक्ष का नेता आपसे कुछ कह रहा है, चिंता और सुरक्षा कारणों से कह रहा है, देश की सुरक्षा और सदन की सुरक्षा के लिए कह रहा है तो आपको उसे गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:46 PM, 13-Dec-2023
विपक्ष ने अमित शाह से बयान की मांग की
राज्यसभा में विपक्ष ने बुधवार को लोकसभा में सुरक्षा में चूक पर गृह मंत्री अमित शाह से स्पष्टीकरण की मांग की। इससे पहले सदन के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे बहुत गंभीर मामला बताया। जब कुछ विपक्षी सदस्य नारे लगा रहे थे, तो धनखड़ ने उनसे ऐसा नहीं करने को कहा। राज्यसभा सभापति ने कहा कि हमें हर मुद्दे को राजनीतिक रूप से भुनाने की जरूरत नहीं है। यह एक सुरक्षा मुद्दा है।
05:45 PM, 13-Dec-2023
विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलेगा
संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलेगा। इसे लेकर कल सुबह 10 बजे संसद में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक होगी। इसके लिए राष्ट्रपति से समय मांगा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दल कल दोनों सदनों में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करेंगे।
05:42 PM, 13-Dec-2023
'राजनीतिकरण किया जा रहा है, मैं भाजपा की निंदा करता हूं'
संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि दोपहर 2 बजे मैंने यह मुद्दा उठाया। इस दिन, हमारे सुरक्षा बलों ने अपनी जान गवाई। वहीं आज बीजेपी सांसद द्वारा दो लोगों को पास दिया गया। वे अंदर गए, सदन में (आगंतुक दीर्घा से) नीचे कूद गए...फिर उन्होंने धुएं वाले बम फेंके। यह एक घातक बम हो सकता था। गृह मंत्रालय और गृह मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। LoP ने यह सवाल उठाया लेकिन सरकार गंभीर नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका राजनीतिकरण किया जा रहा है, मैं भाजपा की निंदा करता हूं। वे संसद को सुरक्षित नहीं रख सकते, क्या वे दूसरा पुलवामा चाहते हैं?...हम विपक्ष के नेता के नेतृत्व में बाहर चले गए।
05:41 PM, 13-Dec-2023
'आज जो हुआ सबने देखा और वह बहुत गंभीर मामला था'
संसद में सुरक्षा उल्लंघन के मामले पर कांग्रेस सांसद केसी वेणूगोपाल ने कहा कि आज जो हुआ सबने देखा और वह बहुत गंभीर मामला था... सरकार को इसपर सफाई देनी चाहिए, देश के लोग इस पर सफाई का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर हुआ क्या? लेकिन वे अभी इसके लिए तैयार नहीं है। आपको(BJP) भी पता है कि इन लोगों को पास किसने मुहैया करवाएं, वे भाजपा के ही नेता हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed