फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live: राज्यसभा में चुनाव सुधार विधेयक पारित, विपक्ष ने किया वॉकआउट

Tue, 21 Dec 2021 04:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Dec 2021 04:23 PM IST
खास बातें

Parliament Winter Session 2021 Live Updates: संसद के शीतकालीन सत्र के समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार बचे हुए विधेयक को जल्द से जल्द पास करवाना चाहती है। इसी क्रम में आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्मृति ईरानी ने लोकसभा में बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया। इस विधेयक में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने का प्रावधान है। इसके अलावा आज राहुल गांधी के साथ विपक्ष के कई नेताओं ने संसद से लेकर विजय चौक तक मार्च निकाला। संसद से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
राज्यसभा में चुनाव सुधार विधेयक पारित, विपक्ष ने किया वॉकआउट

लाइव अपडेट

04:05 PM, 21-Dec-2021

राज्यसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित

राज्यसभा में चुनाव सुधार कानून (संशोधन) विधेयक पारित, विपक्ष ने किया वॉकआउट। कल लोक सभा में पारित हुआ था बिल। 
 
02:50 PM, 21-Dec-2021

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
02:39 PM, 21-Dec-2021

शादी की उम्र बढ़ाने वाले विधेयक पर असदुद्दीन ओवैसी ने जताई नाराजगी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह अनुच्छेद 19 के तहत स्वतंत्रता के अधिकार के खिलाफ है। 18 साल का बच्चा पीएम चुन सकता है, लिव-इन रिलेशनशिप में रह सकता है लेकिन आप शादी के अधिकार से इनकार कर रहे हैं। आपने 18 साल के बच्चे के लिए क्या किया है? भारत में महिला श्रम शक्ति की भागीदारी सोमालिया से भी कम है। 
02:27 PM, 21-Dec-2021

लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाकर 21 साल करने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्मृति ईरानी ने लोकसभा में बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया। इस विधेयक में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने का प्रावधान है।
01:24 PM, 21-Dec-2021

लखीमपुर हिंसा के विरोध में राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने निकाला मार्च

राज्यसभा में 12 सांसदों के निलंबन एवं लखीमपुर हिंसा के विरोध में राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने आज संसद से लेकर विजय चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में हत्यारा बैठा है। उन्होंने कहा कि पीएम अपने मंत्री पर कार्रवाई नहीं करते हैं। राहुल ने कहा कि कैबिनेट में बैठे एक मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचला है।
12:30 PM, 21-Dec-2021

लोकसभा की कार्यवाही भी दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही भी दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:31 AM, 21-Dec-2021

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

संसद में सोमवार को आयोजित हुई राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बहिष्कार के मुद्दे को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
10:46 AM, 21-Dec-2021

भाजपा संसदीय दल की बैठक समाप्त, अर्जुन राम मेघवाल ने दी प्रतिक्रिया

भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भाजपा संसदीय दल की शीतकालीन सत्र की ये साप्ताहिक बैठक थी। किरण रिजिजू ने अपना एक प्रेजेंटेशन दिया कि कल पास हुए चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक की देश को क्यों जरूरत थी। 
10:40 AM, 21-Dec-2021

विपक्षी नेताओं ने भी की बैठक

संसद में  सरकार को घेरने के लिए विपक्षी नेताओं ने भी आज बैठक की। बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
09:44 AM, 21-Dec-2021

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

लखीमपुर खीरी कांड पर कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस। उन्होंने इस मामले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के तत्काल इस्तीफे की भी मांग की है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed