फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद सत्र: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा; दोनों सदन सोमवार तक स्थगित

Fri, 28 Jun 2024 06:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Jun 2024 06:04 PM IST
खास बातें

Parliament Session Live Updates: संसद के दोनों सदनों में आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। लोकसभा में चर्चा के पहले ही विपक्ष ने नीट पेपर लीक मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण निचले सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद शाम 5.44 बजे कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
Parliament Session Live Discussion on President Draupadi Murmu Address to Begin Today in Lok Sabha Rajya Sabha
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:45 PM, 28-Jun-2024

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

यूपी से निर्वाचित भाजपा सांसद बृज लाल ने राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में दिन के अंतिम वक्ता के रूप में भाग लिया। इसके बाद कुछ सदस्यों ने जनता से जुड़े मुद्दों का विशेष उल्लेख किया। शाम 5.44 बजे पीठासीन सभापति मेघा विश्राम कुलकर्णी ने सभा की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
04:21 PM, 28-Jun-2024

धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में इन नेताओं ने भी भाग लिया

मध्य प्रदेश से निर्वाचित कविता पाटीदार, आंध्र प्रदेश से निर्वाचित वाईएसआर कांग्रेस सांसद गोला बाबू राव, भाजपा के मनोनीत सदस्य राकेश सिन्हा, हरियाणा से निर्वाचित भाजपा नेता कृष्ण लाल पवार, बिहार से निर्वाचित डॉ भीम सिंह, महाराष्ट्र से चुने गए भाजपा सांसद डॉ अनिल सुखदेव राव बोंडे ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर  लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन
03:45 PM, 28-Jun-2024

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा; सुधांशु त्रिवेदी ने की शुरुआत

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने की। सुधांशु के बाद कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी सरकार की उपलब्धियों, भावी योजनाओं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण में शामिल बातों को लेकर अपनी बातें सदन के पटल पर रखीं।
02:56 PM, 28-Jun-2024
कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को चक्कर आने के बाद संसद से एम्बुलेंस में ले जाया गया। वे NEET मुद्दे पर सदन के वेल में प्रदर्शन कर रही थीं, तभी यह घटना हुई। उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया जा रहा है।
 
02:50 PM, 28-Jun-2024
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने पर कहा, "मैंने सदन में 10 मिनट तक हाथ ऊपर करके रखा लेकिन चेयरमैन ने मेरी तरफ नहीं देखा। उन्होंने जानबूझकर मुझे नजरअंदाज करके मेरा अपमान किया। उनका ध्यान खींचने के लिए मैं अंदर(वेल में) गया।"
02:33 PM, 28-Jun-2024
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज भारतीय संसद के इतिहास में ऐसा कलंकित दिन है कि विपक्ष के नेता खुद वेल में आ गए हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मैं दुखी हूं, स्तब्ध हूं। भारतीय संसदीय परंपरा इस हद तक खराब हो जाएगी कि विपक्ष के नेता वेल में आएंगे, उपनेता वेल में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:22 PM, 28-Jun-2024
नीट मुद्दे पर देवेगौड़ा ने सरकार का किया बचाव
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक किसी पर जिम्मेदारी थोपी नहीं जा सकती। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि जांच पूरी नहीं हुई है और दो-तीन राज्यों में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि मैं कसी का पक्ष नहीं ले रहा। जहां तक नीट परीक्षा की बात है तो जो हुआ है वह गलत हुआ है। लेकिन अभी आप जिम्मेदारी तय नहीं कर सकते हैं... सरकार ने सही फैसला लिया है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, संबंधित मंत्री जिम्मेदारी नहीं ले सकते... और आप अनावश्यक रूप से सरकार की छवि को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। मैं सहमत नहीं हूं।
01:19 PM, 28-Jun-2024
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खराब हो गया है। हरियाणा में सबसे ज्यादा पेपर लीक के मामले देखने को मिले हैं। नीट परीक्षा में पेपर लीक हुआ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। हम इस पर चर्चा लेकर आए थे और जब सदन में यह मुद्दा उठाया गया तो माइक बंद कर दिया गया। अगर विपक्ष के नेता का माइक बंद कर दिया जाता है तो दूसरे विपक्षी सांसदों में गुस्सा पैदा होगा और सदन में भी यही हुआ, हम मांग करते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा हो।
01:06 PM, 28-Jun-2024
नीट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।
12:08 PM, 28-Jun-2024
लोकसभा में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों की ‘नीट-यूजी’ परीक्षा में कथित अनियमितता पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामे के कारण सदन की बैठक शुक्रवार को एक बार के स्थगन के बाद सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित। इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी थी।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने NEET का मुद्दा उठाया और विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर इस मामले पर चर्चा की मांग की। स्पीकर ओम बिरला ने आग्रह किया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाए। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "...हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते थे कि हम इस मुद्दे को जरूरी मानते हैं। इसलिए, हमने सोचा कि छात्रों के सम्मान के लिए हम आज NEET पर चर्चा करेंगे..."
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed